उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की पंचायती राज समिति के अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र चौरसिया, राज प्रसाद उपाध्याय आदि सदस्यों ने मंगलवार को मनकामेश्वर महादेव मंदिर, शिवालय पार्क, भारद्वाज मुनि मन्दिर में दर्शन पूजन किया। मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रस्तावित पंचायती राज समिति की बैठक से पहले समिति के सदस्यों ने उक्त भ्रमण कर प्रयागराज की ऐतिहासिक धार्मिक धरोहरों को देखा समझा। समिति में बतौर सदस्य शामिल भाजपा प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दिव्य भव्य आयोजन ने पूरी दुनिया में प्रयागराज को एक अलग पहचान दी है। डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के जनता के बीच जनता के लिए कई सारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इस दौरान भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अरुण पटेल, संजय राजन, विजय पटेल, विजय श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी, विश्वास श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau