Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajइमरान सम्भलशाही कथाकहन-05 जयपुर में होंगे शामिल

इमरान सम्भलशाही कथाकहन-05 जयपुर में होंगे शामिल

प्रयागराज। हिन्दीनेस्ट के बैनर तले आगामी 4 से 6 अप्रैल तक जामडोली, जयपुर स्थित एकानोता कैम्प रिसॉर्ट में होने वाले ‘कथाकहन-05’ में प्रयागराज के युवा कवि इमरान सम्भलशाही भी शामिल होंगे।

जयपुर में आयोजित इस कार्यशाला में देशभर से आमंत्रित 30 से अधिक वरिष्ठ हिंदी कथाकारों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित 30 नवोदित कथाकार भी ‘कथाकहन-05’ का हिस्सा बनेंगे। वहीं नवोदित कथाकारों की सूची में प्रयागराज जनपद के युवा कवि इमरान सम्भलशाही का नाम भी शामिल किया गया है। जो कथालेखन की बारीकियां सीखने के साथ अपनी कविताएं भी प्रस्तुत करेंगे। अभी तक इमरान की दो कविता संग्रह ‘दीवार उस पार’ व ‘दीवारों में काली हँसी है’ प्रकाशित हो चुकी है।

कार्यशाला के पहले दिन वरिष्ठ रंग निर्देशक देवेंद्र राज अंकुर द्वारा वरिष्ठ कथाकार सूर्यबाला की उपस्थिति में उनकी कहानी का मंचन किया जाएगा। वहीं, यतीन्द्र मिश्र, विवेक मिश्र, प्रभात रंजन विविध संवाद सत्रों में कहानी के तत्वों-किरदार, परिवेश और संवाद पर अपनी बात रखेंगे। अन्य सत्रों में उर्मिला शिरीष, सुरेश तोमर, अदिति माहेश्वरी, कनुप्रिया, कुलश्रेष्ठ अलिंद माहेश्वरी आदि अपने अनुभव साझा करेंगे। यह जानकारी कथाकार एवं पर्यावरणविद् श्रीमती मनीषा कुलश्रेष्ठ ने दी है।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments