Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajविद्या भारती द्वारा झांसी में आयोजित 36वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता मे रानी...

विद्या भारती द्वारा झांसी में आयोजित 36वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता मे रानी रेवती देवी के खिलाड़ी भैया/बहनों ने 18 स्वर्ण, 3 रजत एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त कर जलवा कायम रखा

प्रयागराज l विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर, प्रयागराज के खिलाड़ी भैया/बहनों ने भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झांसी में 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक संपन्न हुए 36वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में 18 स्वर्ण, 3 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल 22 पदकों के साथ सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहकर विद्यालय परिवार सहित पूरे काशी प्रांत को गौरवान्वित किया l

विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ी भैया/बहनों की इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने वंदना सभा में समस्त विजयी खिलाड़ी भैया/बहनों को एवं उनके शारीरिक आचार्य विमल चंद्र दुबे एवं संतोष कुमार तिवारी को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उन्हें 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बेंगलुरु के हासन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर आने की शुभकामनाएं प्रदान की l

सफल हुए खिलाड़ी भैया/बहनों के परिणाम इस प्रकार रहे-

अंडर -19 के पुरुष वर्ग में भैया दौलत साहनी को 800 मीटर में स्वर्ण पदक और 1500 मीटर में रजत पदक, भैया अजीत कुमार को 1500 मीटर में स्वर्ण पदक, 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 6 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक, किशोर पुरुष वर्ग में, आकाश यादव गोला फेंक में स्वर्ण पदक, वरुण राठी चक्का फेंक में स्वर्ण पदक, श्वेतांक त्रिपाठी गोला व चक्का फेंक में रजत पदक भैया शरीफ खान भाला फेंक में स्वर्ण पदक भैया छोटकू सेन 800 मीटर 1500 मीटर और 3000 मीटर में स्वर्ण पदक l किशोर वर्ग महिला में बहन पल्लवी सिंह गोला फेंक में स्वर्ण पदक व चक्का फेंक में स्वर्ण पदक l बाल वर्ग पुरुष- भैया बसंत कुमार गोला ने 400 मी, 600 मीटर में स्वर्ण पदक व लंबी कूद में रजत पदक, तरुण वर्ग पुरुष वर्ग- भैया अजीत कुमार ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप तथा किशोर वर्ग पुरुष वर्ग में छोटकू सेन ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की।

दोनों दिन के अतिथियों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री जल शक्ति विभाग स्वतंत्र देव सिंह, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश हेमचंद्र जी, मंत्री विद्या भारती सौरभ मालवीय, प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ0 राम मनोहर, क्षेत्रीय खेलकूद संयोजक जगदीश सिंह, प्रांतीय खेलकूद संयोजक अजीत सिंह, सह प्रांतीय खेलकूद संयोजक विमल चंद दुबे, प्रदेश निरीक्षक, संभाग निरीक्षक, रजनीश जी एवं प्रधानाचार्यगण प्रमुख रहे l

वंदना सभा के कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य सत्य प्रकाश पाण्डेय ने किया l

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments