Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajडीआईओएस पीएन सिंह ने गुरुकुल मांटेसरी स्कूल मे ट्रेनिंग कैंप का किया...

डीआईओएस पीएन सिंह ने गुरुकुल मांटेसरी स्कूल मे ट्रेनिंग कैंप का किया शुभारंभ

डीआईओएस प्रयागराज पीएन सिंह ने गुरूकुल माण्टेसरी स्कूल शांतिपुरम, फाफामऊ, प्रयागराज में युवाओं और छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए पाँच दिवसीय विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में खेलों के माध्यम से कौशल विकास, स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण और खेलों में अनुशासन और संयम की महत्ता को बताया जाएगा तथा पारंपरिक खेल जैसे लाठी,कबड्डी,आत्मरक्षा के साथ -साथ बालीबाल,बास्केटबाल,खो-खो,कबड्डी,फुटबाल आदि खेलों का बेसिक ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंर्तगत छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि डीआईओएस पीएन सिंह ने ट्रेनिंग कैम्प के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने की एक नई पहल है। उन्होंने कहा कि इस‌ तरह के आयोजन से बच्चों की रुचि का पता चलता है जिसको देखकर अभिभावक और विद्यालय बच्चों को उस खेल में आगे बढ़ाता है।

 

विशिष्ट अतिथि अभिन्न श्याम गुप्ता(अर्जन अवार्डी, ओलंपियन) श्रीमती सुकेशा सग्गी (अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्लेयर)श्रीमती फराह दीबा, प्रशासनिक अधिकारी 6 यू पी बटालियन एनसीसी, प्रयागराज, श्री प्रभात राय(राष्ट्रीय बालीबाल खिलाड़ी) अरूण सिंह (खो-खो राष्ट्रीय खिलाड़ी) ने छात्र – छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। विद्यालय के चेरयमैन पूर्व आईपीएस कृपाशंकर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलों की भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने की दिशा में यह छोटे – छोटे प्रयास एक दिन बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आएंगे।

इस ट्रेनिंग कैंप से प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को नई दिशा दे सकेंगे। अनुभवी कोचों द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण से खिलाड़ियों को खेल के हर पहलू में बेहतरीन अनुभव मिलेगा। खेल की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का यह एक शानदार मौका है।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक वीरेन्द्र कुमार सिंह, उप-निदेशक ऋतिज विक्रम सिंह, संस्थापिका प्रधानाचार्या श्रीमती अलका अग्रवाल, प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता मिश्रा, कोआर्डिनेटर श्रीमती कविता भार्गव, कोच अनिवाश कुमार, आराधना, सनी,गौरव,सत्यनारायण,कीर्ति,शांति एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाएं कार्यक्रम को लेकर उत्साहित दिखें।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments