प्रयागराज। शंभूनाथ रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, प्रयागराज में आठ दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन संस्थान के सचिव कौशल कुमार तिवारी द्वारा किया गया।

इस मॉड्यूल कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को नर्सिंग शिक्षा के विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान करना, उनके क्लिनिकल कौशल को सुदृढ़ बनाना एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई तकनीकों से अवगत कराना है। आज बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर में First-Aid विषय पर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें विद्यांता स्किल इंस्टिट्यूट, गुरूग्राम के प्रशिक्षक डेनी सिबी एवं सुश्री फियोना कुरियाकोज़ ने विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की विधियाँ, घायलों की देखभाल, रक्तस्त्राव नियंत्रण, जलने की स्थिति में उपचार, तथा सी.पी.आर. जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी प्रदान की। इस मॉड्यूल कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखा।


इस अवसर पर संस्थान के सचिव कौशल कुमार तिवारी तथा एस. आई ई.टी. के निदेशक डॉ० आर के सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यशाला विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं, जिससे वे भविष्य में एक दक्ष और आत्मनिर्भर नर्सिंग प्रोफेशनल बन सके। प्राचार्य डॉ. संतोष एस. यू ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल नर्सिंग कौशल में दक्ष बनाते हैं बल्कि उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को भी विकसित करते हैं। कार्यशाला का संचालन नर्सिंग विभाग की शिक्षिकाओं श्रीमती बेबी जैसवाल एवं सुश्री रीता पोखरिया द्वारा किया गया। कार्यशाला के सफल आयोजन में समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।


Anveshi India Bureau



