Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomePrayagrajअन्तर मण्डलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2025 (सांस्कृतिक महोत्सव) का शुभारम्भ

अन्तर मण्डलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2025 (सांस्कृतिक महोत्सव) का शुभारम्भ

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा  04अगस्त तथा  05.अगस्त तक  अन्तर मण्डलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2025 (सांस्कृतिक महोत्सव) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय मण्डलो एवं इकाईयों के रेल कर्मियों द्वारा नाटक नृत्य संगीत वाद्यय विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी जा रही है।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ  04.अगस्त को उत्तर मध्य क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज में आदरणीय प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सम्बन्धित निर्णायक मण्डल एवं अधिकारियों के स्वागत उपरान्त द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे में मुख्यालय, मंडलों एवं इकाईयों से सांस्कृतिक 4 विधाओं के 10 उप विधाओं में 120 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में सर्वप्रथम नाटक का मंचन किया गया। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल द्वारा लखन पटवारी नामक का नाटक मंचन किया गया। इसके बाद आगरा मण्डल द्वारा डिस्काउन्ट के धुले झाँसी मण्डल द्वारा नाई का रहस्य तथा झाँसी कारखाना द्वारा फटी पैन्ट नाटकों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।
मध्यान्ह भोजन उपरान्त मोनो एक्टिंग, मीमेक्री एकल, पारम्परिक नृत्य, समूह नृत्य पारम्परिक वाद्य, सुगम वाद्य जैसी विधाओं में उत्तर मध्य रेलवे के मण्डल एवं इकाईयों की टीमों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गयी।
कार्यक्रम के इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय मंडलों एवं इकाईयों के प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की तथा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनमानस को आनन्दित किया।
Anveshi India Bureau
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments