Monday, November 3, 2025
spot_img
HomeSportsIND-W vs SA-W Final: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महान मिताली राज...

IND-W vs SA-W Final: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महान मिताली राज का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

मंधाना ने इस विश्व कप में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है। उन्होंने पारी दर पारी भारत के लिए अहम योगदान दिया। चाहे वो शुरुआती विकेट के रूप में पारी को संभालना हो या फिर दबाव की स्थिति में रन बनाना।

भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 434 रन बनाकर भारत की ओर से किसी एक महिला वनडे विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने भारत की दिग्गज कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2017 विश्व कप संस्करण में 409 रन बनाए थे।

मंधाना ने इस विश्व कप में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है। उन्होंने पारी दर पारी भारत के लिए अहम योगदान दिया। चाहे वो शुरुआती विकेट के रूप में पारी को संभालना हो या फिर दबाव की स्थिति में रन बनाना। उनके दम पर भारत महिला टीम फाइनल तक पहुंची है और खिताब की प्रबल दावेदार बनी हुई है।

इससे पहले 2017 में मिताली राज और पूनम राउत ने शानदार प्रदर्शन किया था। मिताली के बाद किसी एक महिला वनडे विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूनम राउत के नाम है। उन्होंने 2017 में 381 रन बनाए थे। जबकि टूर्नामेंट के उसी संस्करण में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 359 रन बनाए थे। वहीं, 2022 विश्व कप में भी मंधाना ने 327 रन बनाए थे, लेकिन 2025 में उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

महिला वनडे विश्व कप के एक
संस्करण में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)

खिलाड़ी रन साल

स्मृति मंधाना 434 2025
मिताली राज 409 2017
पूनम राउत 381 2017
हरमनप्रीत कौर 359 2017
स्मृति मंधाना 327 2022
यह उपलब्धि न केवल स्मृति मंधाना के व्यक्तिगत करियर की ऊंचाई है, बल्कि यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण है। लगातार दो विश्व कप में मंधाना ने यह दिखा दिया है कि वह भारत की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और बड़े टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन हमेशा टीम को आगे बढ़ाने वाला होता है।

 

 

Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments