Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeSportsT20 विश्वकप में भारत ने बनाया रिकॉर्ड: लगातार दो बार फाइनल खेलने...

T20 विश्वकप में भारत ने बनाया रिकॉर्ड: लगातार दो बार फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम; अब तक इन देशों ने तय किया सफर

संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब भारत का रविवार को न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में सामना होगा।

 

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया लगातार दो टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह उपलब्धि पाकिस्तान और श्रीलंका हासिल कर चुके हैं।
IND vs ENG: Indian Team reached final by beating England by 7 runs know stats and records
सैमसन की दमदार बल्लेबाजी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी तेज रन बनाकर स्कोर को मजबूत बनाया।
IND vs ENG: Indian Team reached final by beating England by 7 runs know stats and records
जैकब बेथेल की मेहनत पर फिरा पानी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने कड़ी टक्कर दी। जैकब बेथेल ने बेहतरीन शतक लगाते हुए 105 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अहम मौकों पर विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाए रखी। निर्धारित 20 ओवर में इंग्लैंड की टीम सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला सात रन से जीत लिया। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।
IND vs ENG: Indian Team reached final by beating England by 7 runs know stats and records
लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले पाकिस्तान 2007 और 2009 में तथा श्रीलंका 2012 और 2014 में लगातार दो बार फाइनल में पहुंच चुके हैं। अब भारतीय टीम 2024 और 2026 में लगातार दो बार फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम बन गई है। अब भारतीय टीम का सामना 8 मार्च यानी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा। टीम इंडिया इस बार लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
IND vs ENG: Indian Team reached final by beating England by 7 runs know stats and records
चौथी बार फाइनल में भारत

इसके अलावा टीम इंडिया चौथी बार टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में फाइनल में जगह बना चुकी है। इससे पहले इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका ने तीन-तीन बार टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले खेले हैं।
IND vs ENG: Indian Team reached final by beating England by 7 runs know stats and records
बेथेल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 48 गेंदों का सामना किया और आठ चौके तथा सात छक्के की सहायता से 105 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 218.75 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इसी के साथ बेथेल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले बुधवार को फिन एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल-1 में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सबसे बड़े स्कोर

  • जैकब बेथेल – 105 बनाम भारत, मुंबई, 2026
  • फिन एलन – 100* बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 2026 (सेमीफाइनल)
  • तिलकरत्ने दिलशान – 96* बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2009 (सेमीफाइनल)
  • विराट कोहली – 89* बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई, 2016 (सेमीफाइनल)
  • संजू सैमसन – 89 बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026

 

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments