Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें घटेंगी, टिकट के भाव बढ़ेंगे... 10 प्रतिशत...

Indigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें घटेंगी, टिकट के भाव बढ़ेंगे… 10 प्रतिशत उड़ानें कम करने के दिए गए निर्देश

इंडिगो की उड़ानें कम होने से लखनऊ से मुंबई, दिल्ली व बंगलूरू रूट की उड़ानों पर असर पड़ेगा। अभी इंडिगो के 20 विमानों की मुंबई व 10 की दिल्ली रूट पर आवाजाही है।

राजधानी लखनऊ से मुंबई, दिल्ली व बंगलूरू रूट पर इंडिगो की उड़ानों की संख्या कम हो सकती है। इसके लिए मंथन शुरू हो गया है। तीनों ही रूटों पर इंडिगो की सर्वाधिक उड़ानें हैं। सूत्रों की मानें तो इन रूटों पर उड़ानों की संख्या 8 से 10 तक कम हो सकती हैं। उड़ान घटने का सीधा असर किराये पर पड़ेगा। टिकट महंगे हो जाएंगे।

 

पिछले एक सप्ताह से देश भर में इंडिगो के विमानों का संचालन पटरी से उतरा हुआ है। अमौसी एयरपोर्ट पर भी प्रतिदिन दर्जनों उड़ानें निरस्त हो रही थीं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो की मनमानी पर लगाम लगाना शुरू किया है। 10 प्रतिशत उड़ानों को कम करने के निर्देश दिए हैं।

इस निर्देश के बाद इंडिगो प्रशासन ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है। अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 144 विमानों की आवाजाही होती है। इसमें लखनऊ से मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, कोलकाता एवं खाड़ी देशों की उड़ानें शामिल हैं। अमौसी एयरपोर्ट पर सर्वाधिक उड़ानें इंडिगो की हैं। इनकी संख्या 80 के आसपास है।

सूत्र बताते हैं कि लखनऊ से मुंबई, दिल्ली व बंगलूरू रूट पर उड़ानों की संख्या कम करने की गुजांइश ज्यादा है, क्योंकि इन्हीं रूटों पर उड़ानों की संख्या ज्यादा है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार इंडिगो की लखनऊ से मुंबई के लिए 20, दिल्ली के लिए 10 तथा बंगलूरू के लिए 6 विमानों की आवाजाही है। हैदराबाद, पटना, जयपुर, अहमदाबाद, देहरादून के लिए इंडिगो की उड़ानों की संख्या कम है।

 

यात्रियों की जेब होगी ढीली

अभी लखनऊ से मुंबई रूट का हवाई किराया औसतन 5,000 से 5,500 रुपये तक है। दिल्ली की उड़ानें 4,000 रुपये तथा बंगलूरू की 6,000 रुपये में जाती हैं। विमानों की संख्या घटेगी तो इसका असर किराये में नजर आएगा। विमान कम होंगे तो सीटों के लिए मारामारी बढ़ेगी, जिसका फायदा एयरलाइंस कंपनियां उठाएंगी। यात्रियों को यात्रा के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी।

 

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments