Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeBlogरोटरी क्लब इलाहाबाद नॉर्थ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरक आयोजन

रोटरी क्लब इलाहाबाद नॉर्थ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरक आयोजन

प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब इलाहाबाद नॉर्थ द्वारा एक भव्य एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष उमंग अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी देते हुए संपूर्ण संचालन “रोटरी एंजेल्स” के हाथों में सौंपा गया, जिससे नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2026–27) पूनम गुलाटी रहीं, जबकि संचालन श्वेता अग्रवाल ने किया। समारोह में समाज, शिक्षा, चिकित्सा और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस दौरान 15 यूपी बटालियन एनसीसी, प्रयागराज की कमान अधिकारी कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत को राष्ट्रसेवा, नेतृत्व क्षमता और महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा श्रीमती बैरियर (नर्सिंग ऑफिसर, मिलिट्री हॉस्पिटल), डॉ. रीना सचान (माइक्रोबायोलॉजिस्ट, मेडिकल कॉलेज प्रयागराज), सुश्री ऊर्जा रहेजा (इकोनॉमिक्स में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक धारक), डॉ. कविता अग्रवाल (प्रोफेसर, क्राइस्ट चर्च कॉलेज) तथा डॉ. ऋतु जैन (निदेशक, मेहक हॉस्पिटल) को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि पूनम गुलाटी ने कहा कि जब महिलाएं नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में आती हैं तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की गति तेज हो जाती है। वहीं कर्नल ऋतु एस. रावत ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की भी सशक्त धुरी है। उन्होंने युवाओं, विशेषकर बेटियों को अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सफलता का मूल मंत्र बताया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का वातावरण उत्साह, सम्मान और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments