Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeSportsIPL 2026: आरसीबी के प्रशंसकों के लिए राहत की खबर, चिन्नास्वामी स्टेडियम...

IPL 2026: आरसीबी के प्रशंसकों के लिए राहत की खबर, चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत चैंपियन टीम खेल सकेगी इतने मैच

आईपीएल की गत चैंपियन आरसीबी की टीम आगामी सीजन में खिताब का बचाव करने उतरेगी। टीम के लिए राहत की बात यह है कि वह घरेलू मैदान पर अपने मुकाबले खेल सकेगी।

गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए राहत की खबर सामने आई है। टीम को आईपीएल 2026 में घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच मैच खेलने की मंजूरी मिली है, जबकि होम प्रारूप के शेष दो मुकाबले टीम रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेलेगी। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है।

 

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई थी भगदड़

आरसीबी के होम मुकाबलों को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि टीम पांच मैच तो अपने घरेलू मैदान पर ही खेलेगी। दरअसल, आरसीबी की खिताबी जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न के दौरान भगदड़ मच गई थी जिसमें 11 फैंस का निधन हो गया था। इस हादसे के बाद चिन्नास्वामी ने कोई बड़े टूर्नामेंट के मुकाबले की मेजबानी नहीं की है जिसमें रणजी ट्रॉफा, विजय हजारे ट्रॉफी और महाराज ट्रॉफी केएससीए टी20 के मुकाबले भी शामिल हैं।

 

आरसीबी ने राज्य सरकार, पुलिस और केएससीए का जताया आभार

आरसीबी ने कहा, महीनों की कड़ी मेहनत और सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय के बाद यह संभव हो पाया है। आरसीबी कर्नाटक सरकार, कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ और कर्नाटक पुलिस की शुक्रगुजार है। आईपीएल सीजन से पहले बुनियादी ढांचे और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के सामूहिक प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया है कि मौजूदा चैंपियन अपने अधिकांश घरेलू मैच अपने घरेलू मैदान पर ही खेलेंगे।

आरसीबी के सीईओ बोले- फैंस को घरेलू मैदान पर खेलते देखना का हक

आरसीबी ने कहा कि रायपुर में होने वाले दो घरेलू मैच पूर्व निर्धारित समझौते के अनुसार होंगे। आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने कहा कि प्रशंसकों को अपनी टीम को घरेलू मैदान पर खेलते देखने का पूरा हक है। उन्होंने कहा, चिन्नास्वामी स्टेडियम सिर्फ हमारा घरेलू मैदान ही नहीं है, बल्कि यह वह जगह है जहां एक टीम के रूप में हमारी पहचान सही मायने में जीवंत होती है। हमारे प्रशंसकों की ऊर्जा बंगलूरू में हमेशा से हमारे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है, जो उन्हें खेल के हर चरण में प्रेरित करती है। हमारे प्रशंसकों ने बिना किसी शर्त के हमारा साथ दिया है और वे अपनी टीम को घरेलू मैदान पर खेलते देखने के हकदार हैं।

 

मेनन ने कहा, विस्तृत चर्चा और अनुमतियों से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आरसीबी बंगलूरू में पांच मैच खेलेगी। इस आयोजन को संभव बनाने में सहयोग देने के लिए हम कर्नाटक सरकार, केएससीए और कर्नाटक पुलिस के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments