Sunday, September 14, 2025
spot_img
HomePrayagrajइरशाद को पर्यावरण दिवस के अवसर पर "पर्यावरण योद्धा सम्मान"2025 से सम्मानित...

इरशाद को पर्यावरण दिवस के अवसर पर “पर्यावरण योद्धा सम्मान”2025 से सम्मानित किया गया

प्रयागराज – सभी जीव पर्यावरण के अनुसार अपने आप को बदल देते हैं, लेकिन पृथ्वी पर मानव द्वारा पर्यावरण को अपने अनुसार बदलकर अपूर्ण क्षति की है। मनुष्य द्वारा वनों की कटाई, वन्यजीवों के आवासों पर अतिक्रमण, गहन कृषि और अन्य प्रतिक साधनों का दोहन कर आज हवा, पानी और भोजन सब को दूषित कर दिया गया और आज अपने साथ साथ सभी जीवो के लिए संकट पैदा कर दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2025 के अवसर पर आयोजित पोस्टर/कविता/निबंध प्रतियोगिता में जनपद प्रयागराज फूलपुर के निवासी इरशाद अहमद जो एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज सलाहपुर के कला शिक्षक है। पर्यावरण संरक्षक का संदेश पोस्टर बनाकर दिया जिसके लिए शांति फाउंडेशन गोंडा द्वारा पर्यावरण योद्धा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के संयोजक सुनील कुमार आनन्द (राज्यपाल अवॉर्डी शिक्षक गोण्डा)अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी (शांति फाउंडेशन गोण्डा संपूर्ण कार्य-क्षेत्र भारत) मुख्य अतिथि उमेश कुमार यादव लुंबिनी प्रांत नेपाल ने इस अतुल्य योगदान हेतु शिक्षक इरशाद अहमद को सम्मानित किया।

इस पुरस्कार के प्राप्त होने पर इरशाद अहमद ने संस्था का आभार व्यक्त किया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments