Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajइस्कॉन द्वारा विमान दुर्घटना के मृतकों हेतु प्रार्थना सभाओं का आयोजन

इस्कॉन द्वारा विमान दुर्घटना के मृतकों हेतु प्रार्थना सभाओं का आयोजन

भारत में हुई दुखद विमान दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति इस्कॉन समुदाय की ओर से प्रार्थनाएँ की गई। दुर्घटना में मृतक लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डायरेक्टर इस्कॉन कम्युनिकेशन, प्रयागराज नई दिल्ली व्रजेंद्र नंदन दास ने बताया है कि भारत और विश्वभर के सभी इस्कॉन केंद्रों के सदस्य और स्वयंसेवक 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान के दुखद हादसे से अत्यंत दुखी और शोकाकुल हैं। हम पीड़ितों के परिवारजनों और इस भयावह घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। इस शोक की घड़ी में, इस्कॉन के संन्यासी और हजारों भक्त श्रीकृष्ण से प्रार्थना कर रहे हैं कि प्रभु सभी प्रभावितों को शक्ति, धैर्य और सांत्वना प्रदान करें।

उन्होंने बताया है कि अहमदाबाद सहित पूरे भारत के इस्कॉन मंदिर राहत प्रयासों में सहायता प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं, जिसमें आध्यात्मिक सहयोग, भोजन वितरण और ज़रूरतमंदों को सहायता देना शामिल है।

वे श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपना दिव्य आश्रय दें और उनके परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments