Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomePrayagrajजमीन आवंटन में मेला प्रशासन कर रहा गड़बड़ी : —स्वामी रामतीर्थ दास

जमीन आवंटन में मेला प्रशासन कर रहा गड़बड़ी : —स्वामी रामतीर्थ दास

महामंडलेश्वर स्वामी राम तीर्थ दास महराज ने कहा कि महाकुंभ के दौरान मेला प्रशासन जमीन आवंटन में मनमानी करने पर लगा है क्योंकि 1965 से पूर्व खाक चौक के संतों को जमीन आवंटन संगम के पास हो रहा था लेकिन 2018-19 कुंभ से मेला प्रशासन जमीन आवंटन में गड़बड़ी कर रहा है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेला प्रशासन के अफसरों ने खाक चौक के संतों को देश के कोने-कोने से जमीन आवंटन के लिए बुला लिया है लेकिन जमीन आवंटन में गड़बड़ी कर रहा है जिससे संतों में आक्रोश है। महामंडलेश्वर स्वामी राम तीर्थ दास महराज ने कहा है कि 65 वर्ष से कुंभ मेला और अर्द्ध कुंभ मेला में आ रहा हूं लेकिन जमीन आवंटन के दौरान सबसे ज्यादा गड़बड़ी और लापरवाही मेला प्रशासन के अफसर कर रहे है जिससे संतों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि खाक चौक के संतों को महाकुंभ में शिविर लगाने के लिए एक साथ जमीन मेला प्रशासन आवंटित करें जिससे कि संत समय से शिविर लगा सके। उन्होंने कहा कि भीषण ठंड में संत खुले आसमान के नीचे पड़े हैं लेकिन मेला प्रशासन के अफसर मामले को लेकर गंभीर नहीं हैं। महामंडलेश्वर स्वामी राम तीर्थ दास महराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर मेला प्रशासन के दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments