Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajजनपद और मंडल तैराकी प्रतियोगिता में प्रयागराज के मेजा संभाग के प्रतिभागी...

जनपद और मंडल तैराकी प्रतियोगिता में प्रयागराज के मेजा संभाग के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मारी बाजी

प्रयागराज।68वीं माध्यमिक जनपद एवं मण्डलीय विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता अंडर -14 , अंडर-17
अंडर -19 वर्ग की बालक बालिका प्रतियोगिता आज 22.9.2024 को बॉयज हाई स्कूल के तरणताल में संपन्न हुई। इसमें जनपद प्रयागराज कौशांबी, प्रतापगढ़ ,फतेहपुर की बालक बालिकाओं वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया । इसमें लगभग 86 बालक, बालिकाओं ने विभिन्न वर्ग की फ्री स्टाइल ,बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया ।

प्रतियोगिता को जनपद प्रयागराज के जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी.एन. सिंह ने उद्घाटन किया।समापन के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक एल. बी. मौर्य ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनको अग्रीम बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश स्तर में भी आप लोग अपने नाम को तथा प्रदेश का भी नाम रोशन करें।यह प्रतियोगिता केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज एवं हिंदू महिला इंटर कॉलेज प्रयागराज के सौजन्य से संपन्न हुई ।अतिथियों का स्वागत केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संदीप सिंह राठौर द्वारा किया गया । इसी क्रम में अतिथियों को बुके एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए एवं बैच अलंकरण द्वारा स्वागत किये ।इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक श्री हसवीन अहमद, बृजेश चंद्र श्रीवास्तव,श्रीमती रंजना सिंह ,अरविंद कुमार गौतम , इरशाद अहमद,राकेश कुमार श्रीवास्तव ,मुकेश सिंह ,अनूप श्रीवास्तव ,गालिब अंसारी, शैलेंद्र कुमार साहू ,अनीता सिंह ,कुसुम लता, जयप्रकाश शर्मा ,वीरेंद्र कुशवाहा, प्रियांशु विश्वकर्मा , क्षितीश तिवारी ,दीपक राम, सुरेश सिंह , बुलंद प्रताप राय ,राजेश कुमार ,बृजेश सिंह , उपस्थित रहे।

यह प्रतियोगिता केसर विद्यापीठ के प्रधानाचार्य संदीप सिंह राठौर एवं खेल शिक्षक शैलेंद्र कुमार साहू एवं विद्यालय के अध्यापक दिनेश सिंह अनुराग, अवस्थी विनोद कुमार, अश्रुत उपाध्याय ,अंकित दीक्षित प्रिया तिवारी, अमित के पूर्ण सहयोग से संपन्न हुई।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी खिलाड़ी विजेता खिलाड़ियों अंडर 14

बालक वर्ग में 50 मीटर फ्रीस्टाइल में शिव सरोज सोरांव, 100 मीटर फ्री स्टाइल में विकास करछना , बैकस्ट्रोक 50 मीटर में विकास , स्थान 100 मी बैक स्ट्रोक में विकास, 50 मी बैक स्ट्रोक में कार्तिकेय निषाद नगर दक्षिण, 50 मीटर बटरफ्लाई में रोहित लोधी नगर दक्षिण , 200 मी बेस्ट स्टॉक में कार्तिकेय निषाद नगर दक्षिण रहे।
अंडर -17 बालक वर्ग में 50 मीटर की फ्री स्टाइल में पुरुषोत्तम निषाद मेजा 100 मीटर, फ्री स्टाइल में पुरुषोत्तम निषाद ,50 मी बैक स्ट्रोक पुरुषोत्तम निषाद ,50 मी बेस्ट स्ट्रोक अमन निषाद मेजा,50 मीटर बटरफ्लाई में माखन निषाद मेजा ,
800 मीटर फ्री स्टाइल में राकेश कुमार बारा रहे।

अंडर-19 वर्ल्ड में

50 मीटर फ्रीस्टाइल शिवम करछना, 100 मी फ्रीस्टाइल गोविंद मेजा, 800 मीटर फ्रीस्टाइल कामता प्रसाद बारा , 1500 मीटर फ्रीस्टाइल दिनेश कुमार निषाद 12 ,50 मी बेस्ट स्टॉक आशुतोष नगर दीक्षित ,50 मीटर बटरफ्लाई कृष्ण निषाद मेजा , 400 मीटर की स्टाइल में सत्यम निषाद रहे।

अंडर 14 बालिका वर्ग में 50 मी सृष्टि निषाद फ्रीस्टाइल नगर दक्षिण, 100 मी बेस्ट स्ट्रोक सृष्टि निषाद नगर दक्षिण रही अंडर 17बालिका वर्ग में

50 मीटर फ्रीस्टाइल रचना नगर दक्षिण,100 मीटर फ्री स्टाइल किरण मेजा, 50 मीटर बैक स्ट्रोक रचना वंशकार नगर दक्षिण ,50 मी बेस्ट स्ट्रोक योग्यता निषाद रही।

 

अंडर-19 बालिकावर्ग में

50 मीटर 100 मीटर की फ़्रीस्टाइल में नीति निषाद करछना , 50 मी बैक स्ट्रोक 100 मी अंशिका निषाद नगर दक्षिण रही।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments