Monday, February 16, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज में ज्वैलरी दुकान चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज में ज्वैलरी दुकान चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज, 16 फरवरी 2026। थाना कैण्ट क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में थाना कैण्ट पुलिस, एसओजी नगर टीम तथा सर्विलांस सेल नगर की टीम शामिल रही। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 450 ग्राम पीली धातु (सोना), 1.8 किलोग्राम सफेद धातु (चांदी) तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

शटर उखाड़कर की थी चोरी

मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी 2026 को गंगानगर, राजापुर निवासी प्रियांशु वर्मा ने थाना कैण्ट में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी सोने-चांदी की दुकान का शटर उखाड़कर आभूषण चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मु0अ0सं0 38/2026 धारा 331(4)/305(A) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई।

ऐसे करते थे वारदात

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे पहले ज्वैलरी दुकानों और मकानों की रेकी करते थे। वारदात के समय एक सदस्य वाहन के साथ बाहर खड़ा रहकर निगरानी करता था। चोरी का माल बेचकर प्राप्त धन से वे अपना खर्च और शौक पूरे करते थे।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने 16 फरवरी को काली पल्टन बाबा जी की कुटी के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में गौरव कनौजिया उर्फ मुकुल (24), बकरीदउल शेख उर्फ पोपो (21), समीउल शेख उर्फ छोटू (20) और परवेज आलम उर्फ तौशीफ उर्फ नेपाली (21) शामिल हैं। सभी वर्तमान में करैली क्षेत्र में रह रहे थे, जबकि मूल रूप से झारखंड के साहिबगंज जनपद के निवासी बताए गए हैं।

बरामदगी का ब्योरा

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 450 ग्राम सोना और 1.8 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर और एफजेड मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं।

पूर्व में भी दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुछ अभियुक्तों के खिलाफ पहले भी चोरी व अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments