Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomePrayagrajजिले के सभी विद्यालयों में नए दलों का पंजीकरण आवश्यक: पी एन...

जिले के सभी विद्यालयों में नए दलों का पंजीकरण आवश्यक: पी एन सिंह डीआईओएस*

प्रयागराज।भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय प्रयागराज स्थित सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक पी एन सिंह जी की अध्यक्षता में जनपद के समस्त विकास खंड एवं तहसील स्तर पर बनाए गए नोडल अधिकारी स्काउट मास्टर/ गाइड कैप्टन की एक आवश्यक बैठक की गई । जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने उद्बबोधन में कहा कि प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 02 नये दलों का पंजीकरण, विद्यालय में पंजीकृत यूनिट का नवीनीकरण, प्रत्येक विद्यालय में कम से कम 02 नये स्काउट- मास्टर /गाइड कैप्टन का प्रशिक्षण, 10% प्रादेशिक अंशदान शत प्रतिशत जमा करना, प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 01 नये आजीवन सदस्य जोड़ना , तृतीय सोपान हेतु प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 08-08 अर्ह स्काउट/ गाइड को जांच शिविर में प्रतिभाग कराना ,राजपाल पुरस्कार हेतु तृतीय सोपान उत्तीर्ण प्रतिभागियों के आवेदन उपलब्ध कराना , बीएसजी.ज्ञान प्रतियोगिता हेतु प्रत्येक विद्यालय स्तर पर प्रतिभाग करना ,सर्वोत्तम कैडेट रैली के लिए प्रत्येक विद्यालय स्तर पर आवेदन उपलब्ध कराना, प्रधानमंत्री अवार्ड हेतु जनपद से कम से कम 50 आवेदन स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन से उपलब्ध कराना, जनपदीय स्काउट गाइड रैली का शीघ्र ही आयोजन करना तथा प्रयागराज महाकुंभ हेतु विद्यालय स्तर से छात्रों की सूची उपलब्ध कराने पर विस्तृत समीक्षा हुई , साथ ही बैठक में प्रत्येक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन से कार्य करने के लिए ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर नोडल अधिकारियों को प्रेरित किया ।

जनपद प्रयागराज को प्रधानमंत्री अवार्ड, राज्यपाल पुरस्कार पर प्रमुख रूप से फोकस किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव/ सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त प्रयागराज मंडल प्रयागराज कमलेश द्विवेदी जी ने किया । बैठक में उपस्थित सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक श्री आनंद गिरि , गाइड कैप्टन आकांक्षा केसरी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, तीर्थराज पटेल, नामवर पांडे ,विश्वनाथ प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह ,रेखा रानी, आरती शुक्ला, मीरा सिंह, सुनीता देवी, रकाकांत मिश्रा, राजीव रंजन पटेल ,अनीता श्रीवास्तव, चंदा यादव ,निशा चौरासिया दर्शी श्रीवास्तव, इरशाद अहमद, नूर सवा समन जहरा अशोक कुमार आदि स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन बैठक में उपस्थित रहे l जिला विद्यालय निरीक्षक ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कल दिनांक 26 /11/2024 को डीपी गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज प्रयागराज में जनपद के समस्त नोडल अधिकारी एवं स्काउट मास्टर /गाइड कैप्टन को महाकुंभ हेतु मैनपॉवर वालंटियर हेतु आवश्यक बैठक में उपस्थित रहकर शत -प्रतिशत सहयोग प्रदान करने का निर्देश भी दिया है ।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments