Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomePrayagrajशंभूनाथ इंस्टीट्यूट में न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरी ने जीवन को सरल एवं...

शंभूनाथ इंस्टीट्यूट में न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरी ने जीवन को सरल एवं स्वस्थ बनाने के दिए मंत्र

 

प्रयागराज। शंभूनाथ इंस्टीट्यूट् में निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर , स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण हुआ। इसका आयोजन राजकीय होम्यो चिकित्सा मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय द्वारा किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुख्यातिथि के रूप में उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरी , विशिष्ट अतिथि शंभूनाथ इंस्टीट्यूट के सचिव कौशल कुमार तिवारी तथा आयोजक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ जे आर प्रजापति ने किया।

 

इस अवसर पर न्यायमूर्ति गिरी ने गीता व रामायण की चौपाइयां एवं दोहों के माध्यम से जीवन को सरल एवं स्वस्थ रहने के उपाय बताए। उन्होंने शिक्षा , स्वास्थ्य एवं गुरु का महत्व बताते हुए कहा कि आज लोगों का जीवन बड़ा जटिल एवं तनावग्रस्त बन गया है जिससे तरह तरह की बीमारियों हो रही हैं। बीमारियां भी बड़ी जटिल एवं असाध्य बनती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोग धर्म ग्रंथों में लिखी बातों को अपने जीवन में अपनाएं तो इन सभी बीमारियों से बचा जा सकता है।

 

  

डॉ जे आर प्रजापति ने कहा कि होमियोपैथिक चिकित्सा प्रभावी एवं सुरक्षित है। इसके साइड इफेक्ट भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के असाध्य एवं जटिल रोगों का इलाज संभव है। उन्होंने बताया कि इस शिविर द्वारा जिला होम्यो चिकित्सालय में एक रुपए की पर्ची कटवाकर सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड एवं एक्स रे आदि निःशुल्क करा सकते हैं।
संस्था के सचिव कौशल कुमार तिवारी ने न्यायमूर्ति गिरी का इस शिविर का उद्घाटन करने के लिए विशेष आभार व्यक्त करते हुए आयोजक डॉ जे आर प्रजापति का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया।

इस शिविर में जिला चिकित्सालय की डाक्टरों की टीम ने सैकड़ों की संख्या में आए रोगियों की जांच की और दवाइयां दीं।
संस्था के प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी , निदेशक डॉ आर के सिंह, डॉ रंजीत सिंह यादव , एसआरएन से डॉ दीपक सिंह सहित काफी संख्या में फैकल्टी , स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments