Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajनवीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी फ्लोरा एवं फौना का न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने...

नवीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी फ्लोरा एवं फौना का न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने किया भव्य उद्घाटन

प्रयागराज। न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने खानम आर्ट गैलरी में नवीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी फ्लोरा एवं फौना का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया । मुख्य अतिथि एवं गेस्ट ऑफ ऑनर में दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकार अशोक तिवारी, राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य विख्यात कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा, एमिनेंट आर्टिस्ट तलत महमूद एवं कानपुर के मशहूर कलाकार सुमित ठाकुर को खानम गैलरी की निदेशक डॉ ज़ाहेदा खानम ने पुष्पगुच्छ, सम्मान-पत्र, मेडल एवं गमला प्रदान कर मंच पर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने खानम आर्ट गैलरी की सफलता के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सराहना करते हुए कहा कि ख़ानम आर्ट गैलरी देश भर के बड़े कलाकारों का सम्मान और नवोदित कलाकारों की प्रतिभा निखारने तथा उनके कला कौशल को कला जगत में पहचान दिलाने के लिए मंच प्रदान कर रही है। मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने गैलरी द्वारा कई कला प्रतियोगिताओं के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त बच्चों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान किया। इस मोके पर दिल्ली से आईं प्रो. डॉ. जूही शुकला, डॉ. कावेरी विज, संजय मालवीय, डा. सारा मुख्तार एवं अन्य कलाकार शामिल रहे।

 

राष्ट्रीय प्रदर्शनी में देशभर के कलाकारों में अशोक राय, अशोक तिवारी, इस्हाक़ अहमद, कसीम फारूकी एवं निसार अहमद सहित 25 कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित है। प्रदर्शनी के कैटलाग का लोकार्पण समापन समारोह में एक जनवरी 2026 को होगा।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments