Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajकार्यकर्ताओ ने प्रयागराज आगमन पर पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी का किया...

कार्यकर्ताओ ने प्रयागराज आगमन पर पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी का किया स्वागत 

पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी को भाजपा के द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव का जिला संयोजक नियुक्त किए जाने के बाद प्रयागराज आगमन पर डा मुरली मनोहर जोशी सेवा समिति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी का स्वागत किया गया इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का एक राष्ट्र एक चुनाव का विज़न आज देश की आवश्यकता बन चुकी है उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद 1965 तक देशभर में सभी चुनाव एक साथ होते रहे लेकिन 1969 के बाद मध्यावती चुनाव का दौर शुरू हो गया जो अब देश के लिए और जनता के लिए बोक्ष बनता जा रहा है इसलिए भविष्य को देखते हुए अब एक राष्ट्र एक चुनाव की आवश्यकता है क्योंकि हर साल देश के अंदर चुनाव होने से विकास के कार्य में रुकावट आती है और चुनावी व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक खर्च का देश के ऊपर बोझ पड़ता है और जनता परेशान होती है और आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संगठन के द्वारा एक राष्ट्र चुनाव की जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी तरह से निभाते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करेंगे और अभियान को सफल बनाएंगे मुझे पूरा विश्वास है यह अभियान जन जन का अभियान बनेगा और सफल होगा।

 

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अनिल भट्ट एवं प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने डॉक्टर जोशी को अंग वस्त्रम पहनाकर एवं पुष्प कुछ देकर स्वागत किया

स्वागत करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव भोला सिंह, विजय श्रीवास्तव, कल्पना राजुल शर्मा, विनीता गुप्ता,बृजेश श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र गुप्ता ,मीना राय, अमन शर्मा विजय पुर्शवानी ,सुशील जैन अजय अग्रहरि, कमलेश कुमार विष्णु त्रिपाठी,शत्रुघ्न जायसवाल आदि अन्य कार्यकर्ता रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments