Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajकबड्डी एक रोमांचक और चुनौतीपूर्ण खेल है जो शारीरिक और मानसिक कौशल...

कबड्डी एक रोमांचक और चुनौतीपूर्ण खेल है जो शारीरिक और मानसिक कौशल दोनों को विकसित करता है: प्रो.डॉ भास्कर शुक्ला

प्रयागराज। जनपद में माध्यमिक विद्यालयों में सम्भागीय बालिका कबड्‌डी प्रतियोगिता गंगापार ‘अ’ श्री हनुमत दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज इस्माईलगंज प्रयागराज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ भास्कर शुक्ला रहे। प्रधानाचार्य वेद प्रकाश मिश्रा ने एवं खेल शिक्षक हसबीन अहमद ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रोफेसर डॉ भास्कर शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से मानसिक तथा शारीरिक विकास होता है।खेल शारीरिक फिटनेस में सुधार करता है,

 

और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है,

साथ ही टीम वर्क को बढ़ावा देता है और अनुशासन तथा आत्मविश्वास सिखाता है। कबड्डी एक रोमांचक और चुनौतीपूर्ण खेल है जो शारीरिक और मानसिक कौशल दोनों को विकसित करता है। विशिष्ठ अतिथि क्रीडा भारती के अध्यक्ष वीरेन्द्र नाथ उपाध्याय ने कहा कि खेल खेल प्रतियोगिताओं में जिसमें हार-जीत से ज्यादा,खेल में भाग लेना और उससे सीखना महत्वपूर्ण है।अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके खेल को प्रारंभ की घोषणा की।विद्यालय में आयोजित कबड्डी खेल प्रतियोगिता अण्डर-14, 0-17, 0-19 का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाग करने वाले विद्यालय इस प्रकार हैं-0-14- आरपी० इ० कॉ० प्रा० सोरॉव, 0-17 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरी, विक्रमादिय इंटर कॉ० गोरापुर,आर पी रस्तोगी इ० का०, शेरवानी इंटर कालेज मुकुंदपुर -17 ,हनुमत् दत्त त्रिपाठी इ. का० इस्माइलगंज, 0-19 विक्रमादित्य इ. कॉ० गोरापुर, शेरवानी इ० कॉ० मुकुन्दपुर,आर०डी०कान्वेंट आदि विद्यालय प्रतिभाग किया। इसमें विजेता मेजवान विद्यालय पं० हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज इस्माइलगंज प्रयागराज रहा।

 

कबड्डी संभागीय प्रतियोगिता प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डॉ अजय त्रिपाठी व प्रबन्धक माननीय महेश पति त्रिपाठी, करारी इंटर कॉलेज करारी कौशाम्बी के प्रबन्धक दिलीप कुमार जायसवाल,उप प्रवन्धक बृजेश पति त्रिपाठी तथा अन्य गणमान्य इरशाद मंसूरी, अली अहमद, राजेश सरोज, अनिल पटेल, आदि मौजूद रहे।

विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ एवं स्वागत प्रधानाचार्य वेद प्रकाश मिश्र एवं समस्त स्टॉफ ने किया।

मंच संचालन विद्यालय के खेल अध्यापक क्रिकेट कोच हसबीन अहमद ने किया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments