Thursday, January 15, 2026
spot_img
HomePrayagrajजन-जन के नेता थे कल्याण चंद्र मोहिले ‘छुन्नन गुरु’

जन-जन के नेता थे कल्याण चंद्र मोहिले ‘छुन्नन गुरु’

छुन्नन गुरु स्मारक समिति के तत्वावधान में घंटाघर चौराहे पर जन-जन के नेता स्वर्गीय कल्याण चंद्र मोहिले ‘छुन्नन गुरु’ की 126वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि कल्याण चंद्र मोहिले ‘छुन्नन गुरु’ जन-जन के नेता थे। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा। वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी वर्गों के दिलों में स्थान रखने वाले नेता थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अनिल कुमार गुप्ता ‘अन्नू भैया’ ने कहा कि छुन्नन गुरु सरल, सुलभ और जनता से जुड़े हुए नेता थे। हाथ में डंडा और मुंह में पान उनकी विशिष्ट पहचान थी।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद रामजी केसरवानी ने किया। उन्होंने कहा कि छुन्नन गुरु 1952 से 1967 तक प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से शहर दक्षिणी-मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श राजनीति की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी, पार्षद सुनीता चोपड़ा, कुसुमलता गुप्ता, नेम यादव, पूर्व पार्षद गिरी बाबा, बद्री चौरसिया, वजीर खान, अमर वैश्य ‘मुन्ना भैया’ सहित अनेक वक्ताओं ने छुन्नन गुरु के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के संयोजक मुन्ना मजदूर ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं राजकुमार जायसवाल, मनोज मिश्रा, श्रीश जायसवाल, आकाश चोपड़ा, महबूब उस्मानी, बब्बन दुबे, शिव शंकर केसरवानी सहित सैकड़ों समिति कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments