प्रयागराज। नगर की ख्यातिलब्ध संस्था स्वर्ग रंगमंडल, भारतीय लोक कला महासंघ एवं हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति, उ० प्र० की ओर से प्रखर राजनेता, समाजसेवी एवं महिला सशक्तिकरण की प्रणेता कमला बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन 30 दिसम्बर 2024 को हिन्दुस्तानी अकादमी सभागार में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत रीनू भारतीय के लोकगीतों से हुयी। लोकगीत के माध्यम से कमला बहुगुणा जी को श्रद्धांजली अर्पित की।
कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति सुश्री सपना पाल के लोकगीतों की थी। आपने लोकगीतों के माध्यम से कमला जी के चरित्र का गुणगान किया।
तीसरी प्रस्तुति के रुप में सुश्री सुमित्रा नंदिनी ने लोक गायन बिरहा के माध्यम से कमला बहुगुणा जी के कार्यो और गुणों का बखान किया।
अगली प्रस्तुति सुश्री आकांक्षा बुंदेला की कविताओं की थी। आपने ……. “मैं बेटी हूं, मैं नारी …… “ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर बल दिया।
अगली कविता प्रस्तुति सुश्री मिस्बा इलाहाबादी की थी ……… “नारी शक्ति का अदभुद हवाला बनों” ………. के माध्यम से आपने उपस्थित दर्शकों के बीच समां बाँधा।
कार्यक्रम के अगले चरण में आज का मुख्य आकर्षण संस्था स्वर्ग रंगमंडल की ओर से कमला बहुगुणा जी के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ‘शक्ति’ रही. आलेख डॉ श्लेष गौतम जी का, निर्देशन श्री अतुल यदुवंशी जी का था।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ श्लेष गौतम ने नारी शक्ति पर आधारित कविता पाठ किया।
अपना वक्तव्य रखते हुए प्रसिद्ध चिन्तक और समाजसेवी अभय अवस्थी ने कमला बहुगुणा जी के भारतीय स्वतंत्रा आन्दोलन में उनके योगदान को रेखांकित किया।
प्रख्यात समाजसेवी सतीश चंद्र अग्रवाल ने कमला जी के जीवन की यादों पर प्रकाश डाला।
•कार्यक्रम का आधार वक्तव आज की मुख्य अतिथि राजनेता एवं शिक्षाविद रीता बहुगुणा जोशी का था। आपने कमला बहुगुणा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके राजनितिक जीवन पर चर्चा की।

•कार्यक्रम के अंत में शहर के विद्वतजनों का ‘सशक्त नेतृत्व सम्मान’ प्रदान किया गया जिनमें अभय अवस्थी, सतीश चन्द्र अग्रवाल, पदुम जयसवाल, अभिषेक शुक्ला, सुश्री संतोष गोइंदी जी, रंजना कक्कड़, डॉ श्लेष गौतम जी आदि थे।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य साहित्यिक हस्तियों सहित बहुगुणा जी से निकटम रूप से जुड़े वयोवृद्ध व्यक्तित्व भी इस समारोह के साक्षी बने।
कार्यक्रम में संस्था स्वर्ग रँगमण्डल के कलाकार शिल्पी, प्रिया, नीरज, ऐजाज़, धीरज, शांता, अनन्या, शिवानी, मनोज, राजेन्द्र, रोशन आदि ने प्रस्तुति दी।
Anveshi India Bureau



