Saturday, January 24, 2026
spot_img
HomePrayagrajकमलेश कुमार द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बैरिस्टर सिंह संयुक्त सचिव प्रशासन और शशि...

कमलेश कुमार द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बैरिस्टर सिंह संयुक्त सचिव प्रशासन और शशि कुमार द्विवेदी लाइब्रेरी निर्वाचित

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चल रही मतगणना में गुरुवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन और संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद की गिनती पूरी हो गई। गुरुवार सुबह सम्पन्न हुई मतगणना में कमलेश कुमार द्विवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव को 119 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। कमलेश कुमार द्विवेदी 1608 मत पाकर विजई हुए। जबकि धर्मेंद्र सिंह यादव 1489 और राजेश्वर सिंह 1220 मत पाकर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार संयुक्त सचिव पद पर बैरिस्टर सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व संयुक्त सचिव प्रेस आशुतोष त्रिपाठी को 550 वोटों से पीछे छोड़ा। बैरिस्टर सिंह ने 2239 तो आशुतोष त्रिपाठी ने 1689 वोट हासिल किए। वहीं कंचन सिंह 809 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर पूर्व सैनिक शशि कुमार द्विवेदी उग्र ने जीत दर्ज की है। शशि कुमार द्विवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय कुमार मौर्या को 453 मतों के अंतर से पराजित किया। शशि कुमार द्विवेदी को 2076 मत मिले जबकि अजय कुमार मौर्या 1623 मत पाकर दूसरे स्थान पर और जय प्रकाश सिंह 1063 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी और महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि अन्य पदों की गिनती लगातार चल रही है। बधाई देने वालों में मुख्य स्थाई अधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़, सर्वेश सिंह, मनीष द्विवेदी, पुष्कर मिश्रा, गुरु प्रसाद मिश्रा, गणेश प्रसाद मिश्रा आदि शामिल रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments