Monday, September 1, 2025
spot_img
HomePrayagrajएकजुट की कौशांबी जिला इकाई का हुआ गठन

एकजुट की कौशांबी जिला इकाई का हुआ गठन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) कौशांबी की बैठक दुर्गा देवी इण्टर कालेज ओसा में सम्पन्न हुई जिसमें माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस दौरान सर्वसम्मति से जिला संरक्षक अशोक मिश्रा,जिला अध्यक्ष शिव चरण गिरि, जिला मंत्री राजेंद्र सिंह,जिला कोषाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह वा छोटे लाल, संगठन मंत्री डॉ परवेज खान और संयुक्त मंत्री विक्रम वर्मा को चुना गया। कार्यकारिणी का गठन जिला कार्यकारिणी करेगी।

इस मौके पर पर्यवेक्षक प्रदेश संरक्षक डा हरि प्रकाश यादव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश पासी उपस्थिति रहे। प्रदेश संरक्षक डॉ हरिप्रकाश यादव ने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों के हित में संघर्ष जारी रहेगा। पदाधिकारियों के चयन के उपरान्त समस्त जिला टीम प्रदेश संरक्षक डा हरि प्रकाश यादव की अगुवाई में डीआईओएस राजेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर बधाई देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया। इस मौके पर मण्डल प्रयागराज के मण्डल अध्यक्ष मिथलेश मौर्य, मण्डल मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष प्रयागराज देवराज सिंह, जिलामंत्री डीपी यादव , जिला उपाध्यक्ष विजय प्रकाश विद्रोही सहित कौशांबी जनपद के चंद्रशेखर सिंह, दिनेश सिंह, शिवभूषण सिंह, निर्मल कुमार, देवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, सुनील कुमार सिंह, डॉ प्रसून मिश्रा, सुनील सिंह, सुरेंद्र सिंह, डॉ राकेश यादव, विजय सिंह, व्यास मुनि पाण्डेय, सुशील कुमार सिंह, रंगबहादुर यादव, कमल सिंह यादव, कृष्णपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, फूलचंद चौधरी, गुलाबचंद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments