आज दिनांक 20 सितंबर 2024 को केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रांगण में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री बाबूलाल मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक श्री ओ पी गुप्ता रहे।
सर्वप्रथम मां सरस्वती का माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन का कार्यक्रम मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री एल0बी0 मौर्य के साथ विद्यालय के प्रबंधक श्री ओ0 पी0 गुप्ता ,विद्यालय प्रधानाचार्य श्री संदीप सिंह राठौर एवं खेल सचिव बृजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।
प्रधानाचार्य द्वारा बुके देकर मुख्य अतिथि और प्रबंधक जी का स्वागत किया गया। विद्यालय के क्रीड़ाध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार साहू द्वारा बुके देकर खेल सचिव का स्वागत किया गया। विद्यालय के अध्यापकों द्वारा बैच अलंकरण द्वारा समस्त मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया।
विद्यालय की संगीत अध्यापिका श्रीमती आरती सिंह एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा इस अवसर पर सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संदीप सिंह राठौर द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं उपस्थित क्रीड़ा अध्यापकों को खेल शिक्षक शैलेंद्र जी के द्वारा बैच लगाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।आ
ज इस प्रतियोगिता में जनपद की नौ तहसीलों में से नगर दक्षिण, करछना, फूलपुर, सोरांव के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में 14 वर्ष की आयु वर्ग में उदय सिंह पटेल फूलपुर संभाग प्रथम ,सानिध्य गुप्ता नगर दक्षिण के द्वितीय ,निशु विश्वकर्मा करछना संभाग से तृतीय रहे । बालिका वर्ग में 14 वर्ष की आयु में तान्या मौर्य नगर दक्षिण प्रथम काजल विश्वकर्मा करछना संभाग द्वितीय ।
इसी प्रकार बालिका वर्ग में 17 वर्ष की आयु वर्ग में अंश सोंधिया नगर दक्षिण प्रथम ,नयन पांडे द्वितीय करछना संम्भाग का रिजल्ट रहा। 17 वर्ष की बालिका वर्ग में रचना वंशकार प्रथम ,सोनाली गुप्ता द्वितीय रही।19 वर्ष बालक वर्ग में मनस्वी श्रीवास्तव सोरांव प्रथम
एवं दीवान्श सिंह करछना संभाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
आज की प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक उपस्थित रहे । जिसमें श्री मुकेश सिंह श्री हसवीन अहमद , श्री सुरेश सिंह, क्षितिज तिवारी ,श्री पवन सिंह श्रीमती कुसुम लता, फातिमा बानो एवं खेल सचिव बृजेश सिंह उपस्थित रहे।
संचालन श्री आशीष कुमार प्रवक्ता अर्थशास्त्र द्वारा किया गया। विद्यालय के अध्यापक श्री धीरेंद्र कुमार ,विनोद कुमार, अनुराग अवस्थी ,दिनेश सिंह , लाल मणि द्विवेदी,प्रदीप कुमार आदि ने विद्यालय की इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संदीप सिंह राठौर के द्वारा सभी विजेता प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Anveshi India Bureau



