Sunday, June 1, 2025
spot_img
HomeEntertainmentKhel Khel Mein: हंसाने के साथ दर्शकों को रुला गई थी फिल्म...

Khel Khel Mein: हंसाने के साथ दर्शकों को रुला गई थी फिल्म ‘खेल खेल में’, तीन भाषाओं में बनी थी रीमेक

Khel Khel Mein Golden Jubilee: ऋषि कपूर और राकेश रोशन अभीनीत फिल्म ‘खेल खेल में’ की आज गोल्डन जुबली है। इस मौके पर आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से।

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनकी रिलीज को कई साल हो गए लेकिन आज भी वे फिल्में पसंद की जाती हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म है ‘खेल खेल में’। 16 मई 1975 को रिलीज हुई इस फिल्म की आज गोल्डन जुबली है। फिल्म में ऋषि कपूर और राकेश रोशन ने पहली बार एक साथ अदाकारी थी। फिल्म का निर्देशन रवि टंडन ने किया था। फिल्म में नीतू सिंह अहम भूमिका में थीं। फिल्म की खास बात ये थी कि इसका संगीत आर डी बर्मन ने दिया था। आज फिल्म के गोल्डन जुबली के मौके पर आइए जानते हैं इस फिल्म के दिलचस्प किस्से।

कई भाषाओं में बनी रीमेक

 

Khel Khel Mein Golden Jubilee Neetu Singh Rishi Kapoor Rakesh Roshan film story
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘खेल खेल में’ में दिखाया गया है कि ऋषि कपूर और राकेश रोशन शिमला के एक कॉलेज में पढ़ते हैं। पहले दोनों की लड़ाई होती है फिर दोनों दोस्त बन जाते हैं। दोनों कॉलेज के एक गिरोह में शामिल होते हैं। इसी गिरोह में नीतू सिंह भी रहती है। कॉलेज का यह गिरोह एक दूसरे के साथ अजीब शर्ते लगाते हैं और मजाक करते हैं। फिल्म में चीजें तब खराब हो जाते हैं जब मजाक-मजाक में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है।

फिल्म में पहली बार

यह पहली बार था जब ऋषि कपूर और राकेश रोशन ने एक साथ ‘खेल खेल में’ फिल्म में काम किया था। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए। यह दोस्ती इंडस्ट्री में काफी मशहूर हुई। दोनों 45 सालों तक दोस्त रहे। इसके बाद ऋषि कपूर का साल 2020 में निधन हो गया।
यह पहली बार था जब ऋषि कपूर और नीतू सिंह की अदाकारी से सजी कोई फिल्म हिट रही थी।
Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments