Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomePrayagrajखेलो प्रयागराज महापौर कप–2025 का भव्य आगाज़

खेलो प्रयागराज महापौर कप–2025 का भव्य आगाज़

प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज द्वारा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के समावेश के उद्देश्य से आयोजित खेलो प्रयागराज महापौर कप–2025 (सीजन–2) का भव्य शुभारंभ शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी एवं विशिष्ट अतिथि सांसद प्रवीण पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महापौर ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

महापौर कप प्रतियोगिताएं 28 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं 1 एवं 2 जनवरी को महापौर बनाम नगर निगम मैत्री क्रिकेट मैच खेल गांव में आयोजित होगा। इस वर्ष विशेष रूप से पैरा एथलीटों के साथ महिला पार्षदों ने मिशन शक्ति के अंतर्गत सहभागिता की।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त सीलम तेजा साई ने मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौड़ का स्वागत महापौर द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर किया गया। सांसद प्रवीण पटेल का स्वागत भी महापौर ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि ई. हर्षवर्धन बाजपेई का स्वागत पार्षद आशीष द्विवेदी ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर किया। क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने विधायक दीपक पटेल का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

 

अपने संबोधन में महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए खेलो इंडिया अभियान की भावना के अनुरूप नगर निगम द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलो प्रयागराज महापौर कप का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेल मैदानों से जोड़ना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना तथा स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

महापौर ने बताया कि इस महाकुंभ में एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, शतरंज, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कराटे, खो-खो, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, रोइंग, कयाकिंग, कैनोइंग एवं स्केटिंग सहित 21 खेलों में 2400 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम में खेल गांव पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया। साथ ही मार्च-पास्ट एवं जिमनास्टिक डिस्प्ले ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अपर नगर आयुक्त दीप शिखा ने किया।

इस अवसर पर महापौर की पत्नी सविता केसरवानी, अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला, पार्षद किरण जयसवाल, शिव सेवक सिंह, सुनीता चोपड़ा, सोनिका अग्रवाल, पंकज जयसवाल, बबलू रघुवंशी सहित अनेक पार्षद, कोच सरदार कुलदीप सिंह, पी.के. पांडे, शाहित कमाल, संजय यादव, मानस निषाद एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments