Thursday, March 13, 2025
spot_img
HomeKumbhकिन्नर अखाड़ा में पांच महामंडलेश्वर, पांच श्रीमहंत का हुआ पट्टाभिषेक 

किन्नर अखाड़ा में पांच महामंडलेश्वर, पांच श्रीमहंत का हुआ पट्टाभिषेक 

महाकुंभ नगर किन्नर अखाड़ा का विस्तार तीर्थराज प्रयागराज में जारी है। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और मजबूती के लिए सोमवार को ब्रह्मबेला में किन्नर अखाड़ा में पांच महामंडलेश्वर और पांच श्रीमहंत का पट्टाभिषेक किया गया है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म की मजबूती के लिए देश और विदेश के लोगों को जोड़ा जा रहा है जिससे कि सनातन धर्म को मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि देश में कई स्थानों से धर्म परिवर्तन की खबरें आ रही है उसको सख्ती से रोका जाएगा और सनातन धर्म को मजबूती प्रदान की जाएगी।

किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने बताया कि

पूनम नंद गिरी, आशानंद गिरी और श्रीजी नंद गिरी दिल्ली से, काजल नंद गिरी सीतापुर से और मनुनंद गिरि श्री धाम वृन्दावन को महामंडलेश्वर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अंबिका नंद गिरी इंदौर, संध्या नंद गिरी और संजनानंद गिरि प्रयागराज, नवनीत नंद गिरी मुम्बई, अन्विता नंद गिरी और भाविका नंद गिरि पालघर, महाराष्ट्र को श्रीमहंत बनाया गया है।

पट्टाभिषेक कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि,महामंडलेश्वर स्वामी मनिकंडन महराज, महामंडलेश्वर स्वामी कनकेश्वरी नंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी सतीश नंद गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी जगदंबा नंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी इन्दूनंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी माही नंद गिरी , महामंडलेश्वर सत्यानंद गिरि सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिष्य शामिल हुए थे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments