श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के द्वारा आर्य भवन जीरो रोड में ज्वर पीडा से पीड़ित भगवान जगन्नाथ जी का डॉ पुष्पेंद्र शर्मा की चिकित्सक टीम के द्वारा टेंपरेचर थर्मोमीटर मशीन, एवं आला से बुखार नापा गया और ब्लड प्रेशर चेक कर स्वास्थ्य की जांच की गई ।
जांच पश्चात डॉक्टर ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी का स्वास्थ्य में हों रहा है सुधार और आयुर्वेदिक दवा लिखी ।
तत्पश्चात ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता एवं मंत्री गगन दास गुप्ता ने भगवानजगन्नाथ जी को आयुर्वेदिक औषधि का भोग लगाया गया।

भगवान जगन्नाथ जी की स्वास्थ्य में हो रहे सुधार को लेकर भक्तों में प्रसन्नता रही।
इस अवसर पर लल्लू लाल गुप्ता, राजेश केसरवानी ,गगन दास गुप्ता प्रीति गुप्ता,जय राम गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता, मोनू गुप्ता पूनम गुप्ता ,त्रिलोकी केसरवानी, सुशील जैन आदि रहे।
Anveshi India Bureau



