Sunday, July 6, 2025
spot_img
HomeSportsLSG vs MI: तिलक IPL में रिटायर्ड आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज,...

LSG vs MI: तिलक IPL में रिटायर्ड आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज, सूर्यकुमार-हरभजन भी चौंके, हार्दिक ने दी सफाई

मैच के दौरान मुंबई की पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद से पहले अचानक तिलक रिटायर्ड आउट होकर अचानक पवेलियन लौटते दिखे। उस वक्त वह 23 गेंद में दो चौके की मदद से 25 रन बनाकर खेल रहे थे। इस फैसले ने सभी को चौंका दिया और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं मामला क्या है…

आईपीएल 2025 में भी विवादों का दौर शुरू हो चुका है। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में एक ऐसा फैसला लिया गया, जिसने क्रिकेट जगत को चौंका कर रख दिया। दरअसल, मैच में एक अहम मोड़ पर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या से बातचीत करने के बाद बल्लेबाज तिलक वर्मा ने रिटायर्ड आउट होने का फैसला लिया। उस वक्त मुंबई को जीत के लिए सात गेंद में 24 रन की जरूरत थी। इस फैसले ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

फैंस तिलक के इस फैसले को समझ नहीं पा रहे हैं, जबकि तिलक काफी अच्छे बल्लेबाज हैं और मुंबई के लिए वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर आए थे। तिलक की जगह मिचेल सैंटनर बल्लेबाजी के लिए आए जो कि बड़े हिट्स के लिए नहीं जाने जाते हैं। नतीजा यह हुआ कि 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर सैंटनर दो रन ले पाए। आखिरी छह गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 22 रन की दरकार था, लेकिन टीम नौ ही रन बना सकी। न तो हार्दिक और न ही सैंटनर आखिरी ओवर में कोई बड़ी हिट लगा पाए। मुंबई की टीम लखनऊ के खिलाफ 12 रन से हार गई।

 

19वें ओवर में रिटायर्ड आउट हुए तिलक

दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही, लेकिन नमन धीर के 24 गेंद में 46 रन और सूर्यकुमार यादव के 43 गेंद में 67 रन ने मुंबई को 150 के पार पहुंचाया। इन दोनों के आउट होने के बाद जिम्मेदारी तिलक और हार्दिक पर आई, लेकिन 19वें ओवर की आखिरी गेंद से पहले अचानक तिलक रिटायर्ड आउट होकर अचानक पवेलियन लौटते दिखे। उस वक्त वह 23 गेंद में दो चौके की मदद से 25 रन बनाकर खेल रहे थे। तिलक के रिटायर्ड आउट होने के फैसले ने खुद मुंबई के खिलाड़ियों को भी चौंका दिया। सूर्यकुमार यादव कोच जयवर्धने की ओर इशारा करते हुए कहते हुए दिख रहे थे कि ये क्या है? ऐसा क्यों हो रहा है? इस पर जयवर्धने ने उनकी कान में कुछ कहा।

 

 

Courtsy amarujala.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments