Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajLucknow : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, सीएम...

Lucknow : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, सीएम योगी का संदेश दूरदर्शन पर आज सुबह 9 बजे

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह अमूल्य स्वतंत्रता हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, अतुलनीय संघर्ष और अनन्य बलिदान का परिणाम है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह अमूल्य स्वतंत्रता हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, अतुलनीय संघर्ष और अनन्य बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि परम कर्तव्य और जिम्मेदारी भी है, जिसे पूर्ण निष्ठा, समर्पण तथा ईमानदारी के साथ निभाना हमारा राष्ट्रीय दायित्व है।

सीएम योगी ने कहा कि देश की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करना हमारा कर्तव्य है। यह हमें राष्ट्र के निर्माण के संकल्प के साथ जोड़ता है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों ने भी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

 

सीएम का संदेश होगा प्रसारित

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का जनता के नाम संदेश दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि दूरदर्शन पर सुबह 9 बजे, जबकि आकाशवाणी पर रात्रि 8 बजे सीएम का संदेश प्रसारित होगा।

सीएम ने जन्माष्टमी की बधाई दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की भी बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी कारागारों, पुलिस थानों, रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व परंपरागत भक्तिभाव से मनाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर भजन-कीर्तन तथा झांकी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही, मंदिरों एवं अन्य आयोजन स्थलों पर सफाई, सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाएं करने को कहा है। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का निर्देश भी दिया है।

 

 

Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments