Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajमहाकुंभ-2025 की तैयारियों की मंगेश घिल्डियाल, उपसचिव/पी एम ओ ने की समीक्षा* 

महाकुंभ-2025 की तैयारियों की मंगेश घिल्डियाल, उपसचिव/पी एम ओ ने की समीक्षा* 

आज 15 नवंबर,को प्रयागराज मण्डल कार्यालय के संकल्प सभागार में मंगेश घिल्डियाल, उपसचिव प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रयागराज मण्डल के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ-2025 की तैयारियों की समीक्षा की गयी। इस बैठक में अपर मण्डल रेल प्रबंधक/सामान्य प्रशा०, संजय सिंह; प्रधानमंत्री कार्यालय टीम से कार्तिकेयन कूलाथुमन, वीपी/स्पेशल प्रोजेक्ट; अरिहंत कुमार, लीड एवं एवीपी (पीएमजी); मेहुल शर्मा एवं प्रयागराज मण्डल के अधिकारी उपस्थित रहे ।

बैठक में अपर मण्डल रेल प्रबंधक, संजय सिंह ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से महाकुंभ -2025 की तयारियों के विषय में अवगत कराते हुए बताया कि श्रद्धालुओं को यात्रा का सुखद अनुभव देने के लिए रेलवे तैयार है। उन्होंने आगे बताया कि आसान टिकट वितरण, यात्री आश्रय, स्टेशन भवन/प्लेटफॉर्म/ कवर शेड का निर्माण/विस्तार/ सुधार, अतिरिक्त एफओबी का निर्माण/मरम्मत, वाशिंग लाइनों का निर्माण/उन्नयन, यात्री सूचना प्रणाली का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार, रेलवे परिसर में बाउंड्री का निर्माण, सड़कों का सुधार एवं चौड़ीकरण, सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति में वृद्धि, साइनेज, एग्जीक्यूटिव लाउंज का निर्माण, शौचालय सुविधाओं में वृद्धि कर रेलवे द्वारा अपनी सर्वोत्तम सेवाएं देने के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। इसी क्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक/सामान्य प्रशासन ने महाकुंभ -2025 के दौरान चलायी जानी वाली गाड़ियों की दिशवार योजना एवं प्रयागराज क्षेत्र के स्टेशनों की क्षमता से टीम को अवगत कराया।

इस बैठक के उपरान्त प्रधानमंत्री कार्यालय टीम ने प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर महाकुंभ -2025 के दृष्टिगत की गयीं तयारियों का निरीक्षण किया। प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया । इस मॉक ड्रिल में वाणिज्य कर्मचारियों ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ स्टेशन परिसर में यात्रियों को दिशावार गेट से प्रवेश से लेकर गाड़ी तक भेजने की व्यवस्था, यात्रियों को टिकट काउंटर पर भेजना, यात्रियों को टिकट उपलब्ध करवाना, सही गाड़ी की जानकारी देना, भीड़ को नियंत्रित करना, यात्रियों के प्लेटफ़ॉर्म पर पहुँचने पर उन्हें सुरक्षित रूप से गाड़ी के अंदर भेजना और गाड़ी में पर्याप्त यात्री हो जाने पर गाड़ी को प्रस्थान करवाने के लिए प्लेटफार्म से कंट्रोल टावर को सूचना भेजना और अन्य विभागों से समन्वय करने का अभ्यास किया गया । इसी क्रम में टीम ने प्रयागराज जंक्शन स्थित कंट्रोल टावर एवं यात्री आश्रयों का भी अवलोकन किया।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments