*आगामी महाकुम्भ-2025 के मद्देनजर, महानिरीक्षक/रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज, वरि0 मण्डल सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज एवं वरि0पुलिस अधीक्षक/रेलवे, प्रयागराज द्वारा प्रयागराज स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । ए0एन0सिन्हा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज, विजय प्रकाश पंडित, वरि0 मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज एव अभिषेक यादव, वरि0पुलिस अधीक्षक/रेलवे, प्रयागराज द्वारा आगामी महाकुम्भ मेला-2025 के दौरान प्रयागराज स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा बुनियादी सुरक्षा से सम्बन्धित कराये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूर्व में कुम्भ मेला-2019 सकुशल सम्पन्न कराने वाले रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों को भी बुलाया गया जिनसे सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गयी। अधिकारियों द्वारा यात्री आश्रयों, प्रवेश द्वारों, निर्माणाधीन सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम, एफओबी आदि का निरीक्षण कर महाकुम्भ मेला-2025 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी जीआरपी, प्रयागराज, पोस्ट कमाण्डर/रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट प्रयागराज, स्टेशन निदेशक, सीएमआई आदि अधिकारी मौजूद रहें ।

Anveshi India Bureau



