Sunday, July 6, 2025
spot_img
HomePrayagrajमहाकुंभ : धूमधाम से जूना अखाड़ा,किन्नर अखाड़ा के संतों ने किया छावनी...

महाकुंभ : धूमधाम से जूना अखाड़ा,किन्नर अखाड़ा के संतों ने किया छावनी में प्रवेश

महाकुंभ नगर(प्रयागराज) श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का छावनी प्रवेश और
किन्नर अखाड़ा की देवत्व यात्रा शुक्रवार को मौजगिरी मंदिर यमुना बैंक रोड,कीडगंज से पूरी भव्यता के साथ निकली। बड़ी संख्या में शहर के लोग सडक के दोनों ओर खड़े होकर संतों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस दौरान भव्य रथ पर सबसे आगे अखाड़े के भगवान दत्तात्रेय, ध्वज के बाद सभी प्रमुख संत, महात्मा और बड़ी संख्या में उनके शिष्य भव्य रथों पर सवार होकर मेला क्षेत्र में स्थित शिविर में प्रवेश किया। बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने संतों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जुलूस में
ढोल, नगाड़ा, ताशा, ड्रम और अन्य वाद्ययंत्र बजते रहे और नागा संन्यासी यात्रा के दौरान करतब दिखाते रहे।


मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, महाकुम्भ एसएसपी राजेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने संतों का मेला क्षेत्र में पहुंचने पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। जूना अखाड़ा के संत महाकुंभ मेला क्षेत्र के काली मार्ग, त्रिवेणी मार्ग पर लगे शिविर एवं किन्नर संत मेला क्षेत्र के सेक्टर – 16 में संगम लोवर मार्ग पर लगे शिविर में प्रवेश किया।
छावनी प्रवेश के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती महाराज, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महराज,जूना अखाड़ा के संरक्षक महंत हरि गिरि महराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेमगिरी महराज, जगद्गुरु गर्गाचार्य मुचकुन्द पीठाधीश्वर स्वामी महेन्द्रानंद गिरि महराज जूनागढ़, जगद्गुरु स्वामी भुवनेश्वरी गिरी महराज पटियाला सहित अन्य प्रमुख संत, महात्मा थे।
किन्नर अखाड़ा की देवत्व यात्रा में सबसे आगे माता बऊचरा , फिर अखाड़ा का ध्वज और उसके बाद किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज का भव्य रथ चल रहा था। देवत्व यात्रा में किन्नर अखाड़ा की अंतरराष्ट्रीय महामंडलेश्वर डा राजराजेश्वरी शिवप्रिया, उप्र किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष एवं उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि, महामंडलेश्वर पवित्रा नंद गिरी, महामंडलेश्वर कामिनी नंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी शिल्पा नंद गिरी, महामंडलेश्वर पूजानंद गिरि, महामंडलेश्वर पायल नंद गिरी, महामंडलेश्वर मोहिनी नंद गिरी, उप्र किन्नर कल्याण बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि,महंत दुर्गा दास नंद गिरी सहित बड़ी संख्या में महामंडलेश्वर, मण्डलेश्वर, पीठाधीश्वर, महंत, श्रीमहंत सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिष्य देवत्व यात्रा में शामिल हुए। पुलिस ने जूना अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा के छावनी प्रवेश को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएं रखा। इससे शहरियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई और यातायात व्यवस्थित रहा।

छावनी प्रवेश से पूर्व किया गंगा पूजन, आरती

प्रयागराज। जूना अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा के संतों ने छावनी प्रवेश से पूर्व संगम पर मां गंगा का विधि – विधान से पूजन, अर्चन आज किया। इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती,जूना अखाड़ा के संरक्षक महंत हरिगिरि महराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमगिरी महराज,आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, जगद्गुरु गर्गाचार्य मुचकुन्द पीठाधीश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि, जगद्गुरु स्वामी भुवनेश्वरी गिरी, किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी डा राजराजेश्वरी शिवप्रिया, महामंडलेश्वर स्वामी शिल्पानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी पीताम्बरानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी पवित्रा नंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी मोहिनी नंद गिरी सहित अन्य संत, महात्मा शामिल हुए।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments