भाजपा प्रयागराज महानगर के द्वारा महाकुंभ के दौरान 45 दिनों तक सेवा सहयोग में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि दुनिया की पूरी आबादी के आधे लोगों ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। भाजपा का सिद्धांत की सेवा ही संगठन है को भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस महाकुंभ में चरितार्थ किया है। पूरी दुनिया की निगाहें प्रयागराज महाकुंभ पर टिकी थीं। मां गंगा ने जिसे बुलाया वो आया। सेवा कार्य में लगे कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत अभिनंदन है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और प्रयागराज के नागरिक बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने विश्व के सबसे बड़े आयोजन में धैर्य के साथ सेवा भाव से श्रद्धालुओं की सेवा सहायता की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में अपनी जो आहुति दी है वो याद रखा जाएगा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुकरणीय सेवा की है महाकुंभ में श्रद्धालुओं की। अतिथि देवो भव: की भावना से कार्यकर्ताओं ने दिन रात सेवा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दिन रात अथक मेहनत और प्रयास से महानगर के सभी 15 मंडलों में 45 दिनों तक सेवा सहयोग शिविर संचालित होता रहा। संगठन के जो भी दिशा निर्देश पर महानगर के कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवा भावना का उम्दा उदाहरण प्रस्तुत किया है। *महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज के नागरिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा भावना का संदेश पूरी दुनिया में गया है। पूरे विश्व में महाकुंभ की दिव्यता भव्यता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की सेवा भावना की भी चर्चा है।
इस दौरान शशि वार्ष्णेय, रमेश पासी, राम लोचन साहू,, प्रवक्ता राजेश केसरवानी, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, अनुज कुशवाहा, राजेश गोंड, नवाब खान, मो शरीफ, मनोज कुशवाहा, नटवरलाल, अनिल भट्ट,प्रमोद जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, सुमित वैश्य, आनंद सुदर्शन, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, आनंद दुबे, शिवा त्रिपाठी, अजय आनंद आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau