प्रयागराज : विश्व स्तर पर पहली बार प्रयागराज में आयुष क्षेत्र में सुप्रसिद्ध गैर सरकारी संगठन संजीवनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 2 से 6 जनवरी को एनसीजेडसीसी, प्रयागराज में ग्लोबल आयुष महाकुंभ या ग्लोबल आयुष एक्सपो 2025 का आयोजन गुरुवार को हुआ ।
ग्लोबल आयुष एक्सपो का शुभारंभ फीता काटकर गणेश पूजन करते हुए महापौर गणेश केसरवानी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयुष महाकुंभ के कार्यक्रम होते रहने से आयुष की जागरूकता एवं चिकित्सा व्यवस्था से आम जनमानस का बहुत ही लाभ होगा और इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होते रहने चाहिए।
संस्था के अध्यक्ष डॉ• अशोक कुमार द्विवेदी संस्था के सचिव श्री श्रवण शुक्ल एवं संजीवनी वेलफेयर सोसाइटी के परियोजना प्रबंधक डॉ• राहुल शुक्ल, डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव, श्री जनार्दन सिंह, साकिब सिद्दीकी, श्रीमती उमा पाण्डेय, आशु पाण्डेय, आशीष हेमकर, रचना सोनकर श्रेया मेहता, तान्या सिंह रीमा शुक्ला, सरजीत गौतम, तनुज शर्मा इत्यादि लोग शुभारंभ के मौके पर उपस्थित रहे।अध्यक्ष डॉ० अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि, संस्था आयुष चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में 2013 से कार्य कर रही है जिसमें समस्त आयुष चिकित्सकों को सम्मानित करने, आयुष चिकित्सा जागरूकता तथा आयुष चिकित्सा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करने किया जाता है। इसी क्रम में प्रयागराज की पावन धरती पर इस वर्ष महाकुंभ 2025 की भव्यता दिव्यता एवं गरिमा को बनाए रखने और आयुष चिकित्सा का परचम विश्व पटल पर लहराने के उद्देश्य से सोसाइटी ने आयुष महाकुंभ/ ग्लोबल आयुष एक्सपो लगाया है। इस महाकुंभ में 36 प्रकार के वर्गों में विभिन्न प्रकार की नेचुरोपैथिक/ होम्योपैथिक/आयुर्वेदिक एवं यूनानी दवाइयों के वितरण केन्द्र / विभिन्न फूड स्टॉल्स/ शिल्पकला/ गृह उद्योग/हस्तशिल्प एवं प्राकृतिक जड़ी – बूटियां से बने हुए उत्पाद प्राकृतिक चिकित्सा, योगा एवं अन्य सेवाओं से संबंधित सेवा केंद्र तथा साथ ही साथ निशुल्क ओपीडी का इंतजाम भी है।
ग्लोबल आयुष एक्सपो में बहुत से बिक्री केंद्र आयुष प्रदर्शनियां एवं स्टॉल्स लगाए गए हैं, जिसमें हैंडलूम एवं हस्त उद्योग से संबंधित और भोजन एवं अन्य प्राकृतिक जड़ी बूटियों, आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से संबंधित बिक्री केंद्र बनाए गए हैं, जिसका सभी लोग आनंद ले सकते हैं।
Anveshi India Bureau



