महाकुंभ से पहले हनुमान मंदिर काॅरिडोर का निर्माण पूरा नहीं हो सकेगा। इसके लिए श्रद्धालुओं को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। कार्यों में लेटलतीफी के बाद इसे दो फेस में तैयार करने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में काॅरिडोर की चहारदीवारी, रैंप, गेट और पुजारी ब्लाॅक का कार्य किया जाना है, जबकि दूसरे चरण में काॅरिडोर परिसर में हनुमान की विभिन्न लीलाएं जीवंत हो सकेंगी। साथ ही यह भव्य रूप ले सकेगा।
पहले चरण का कार्य भी 05 जनवरी तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से महाकुंभ के 6.5 हजार करोड़ रुपये से हुए कार्यों का लोकार्पण होना है। प्राधिकरण की सहायक अभियंता इप्शा सिंह का कहना है कि दो फेस में बनने वाले हनुमान मंदिर काॅरिडोर के प्रथम चरण का कार्य 05 जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि दूसरे फेस का निर्माण महाकुंभ के बाद जून तक पूरा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि नागर शैली में बनने वाले काॅरिडोर में हनुमान के बाल्यकाल की लीलाएं श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी।
Courtsy amarujala.com



