पीएम मोदी ने प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ का अपने मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया। करीब चार मिनट तक उन्होंने महाकुंभ का जिक्र किया। साथ ही गत दिनों महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज के दौरे का भी उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के अंतिम मन की बात कार्यक्रम में महाकुंभ का जिक्र किया। पीएम मोदी में संगम के तट पर लगने वाले महाकुंभ के महात्म्य के बारे में करीब चार मिनट तक बोले। कहा कि महाकुंभ का संदेश, एक हो पूरा देश का मंत्र सभी लोग आत्मसात करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा की अविरल धारा, न बटे समाज हमारा पर देशवासी चलें।
13 जनवरी से 26 फरवरी तक होने वाले विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि अगले वर्ष 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ की जबरदस्त तैयारी चल रही है। कुछ दिन पहले वह प्रयागराज गए थे। वहां हेलीकाप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र की विशालता को देखे थे। बोले, दिल प्रसन्न हो गया। विशाल, सुंदर और भव्यता देख मुग्ध हो गए।



