Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajMahakumbh : पूरे वर्ष संगम पर रहेंगी जरूरी सुविधाएं, सुरक्षा भी, एसडीएम...

Mahakumbh : पूरे वर्ष संगम पर रहेंगी जरूरी सुविधाएं, सुरक्षा भी, एसडीएम एवं सीओ रहेंगे तैनात

कुंभ और माघ मेला के अलावा अन्य दिनों में भी संगम स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। कुंभ-2019 के बाद दूसरे जिलों और प्रदेश से आने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। महाकुंभ-2025 के बाद इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है।

कुंभ और माघ मेला ही नहीं संगम पर हमेशा रौनक रहेगी। यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। साथ में सुरक्षा भी रहेगी। इसके लिए हमेशा एसडीएम तथा सीओ की तैनाती की रहेगी। कुंभ और माघ मेला के अलावा अन्य दिनों में भी संगम स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। कुंभ-2019 के बाद दूसरे जिलों और प्रदेश से आने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। महाकुंभ-2025 के बाद इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए संगम को प्रमुख धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है।

इसी क्रम में बड़े हनुमान मंदिर के अलावा अक्षयवट कॉरिडोर का निर्माण हो चुका है। संगम और किला घाट पर जेटी लगाई जा रही है। अब यह जेटी वर्ष पर्यंत रहेगी। इससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्नान के संगम से जल लेना भी आसान होगा। एक निश्चित दूरी पर तीर्थ पुरोहितों के लिए चौकी होगी। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि चौकियों का निर्माण पुरोहितों की जरूरत तथा सुविधा को देखते हुए तैयार कराया जा रहा है। उनका कहना है कि महाकुंभ के बाद भी ये चौकियां यहीं रहेंगी।

 

बारिश के दिनों में हटेंगी सुविधाएं, बाढ़ के बाद फिर बहाल हो जाएंगी

संगम पर अब स्थायी तौर पर चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा बिजली, पेयजल, शौचालय आदि की भी सुविधा रहेगी। सिर्फ बारिश के दिनों में ये सुविधाएं हटाई जाएंगी। बाढ़ का पानी निकलने के बाद फिर से सभी सुविधाएं बहाल की जाएंगी। मेलाधिकारी का कहना है कि प्रयागराज मेला प्राधिकरण के तहत हर समय एसडीएम की तैनाती रहेगी, जो सभी तरह की सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा संगम थाना भी होगा, जहां सीओ स्तर के अफसर की तैनाती रहेगी।

हनुमान मंदिर में बढ़ेगी दर्शनार्थियों की संख्या, मांगा फोर्स

बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर के दूसरे चरण का काम भी जून में पूरा हो जाने के दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में महाकुंभ के बाद भी मंदिर में आने वालों की संख्या में अप्रत्याशित भीड़ की उम्मीद की जा रही है। इसे देखते हुए मेला प्राधिकरण की ओर से पूरे साल मंदिर के पास सुविधाओं के साथ सुरक्षा इंतजाम के लिए शासन को लिखा गया है। इसके लिए फोर्स की मांग की गई है।

 

कई नए होटल प्रस्तावित

संगमनगरी में स्टार मानक वाले होटलों की कमी नहीं रहेगी। महाकुंभ से पहले आधुनिक सुविधाओं वाले दाे होटल तैयार हो गए हैं। ताज और रेडिशन की ओर से भी यहां होटल बनाने की तैयारी की गई है। इसके अलावा बारिश से पहले तक संगम क्षेत्र में टेंट सिटी भी स्थापित रहेगा।

आवागमन हुआ आसान

शहर से संगम तक आवागमन भी आसान हुआ है। एयरपोर्ट के साथ रेल एवं बस सुविधाओं में भी विस्तार किया गया है। एयरपोर्ट से संगम आना भी आसान हुआ है। एयरपोर्ट से संगम के लिए विशेष गलियारा का निर्माण कराया गया है।
Courtsy amarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments