महाकुंभ में बदला लेने की धमकी देने वाले आतंकी पन्नू का साधु-संतों ने महाकुंभ में पोस्न्टर जलाया। उसके खिलाफ नारेबाजी की गई। अयोध्या के जगद्गुरु आचार्य परमहंस जी महाराज ने कहा कि आतंकी पन्नू महाकुंभ में दिखा तो उसे जिंदा घुसा देंगे।
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह उर्फ पन्नू की धमकी के बाद महाकुंभ में आए संतों में जबरदस्त उबाल है। महाकुंभ मेले के सेक्टर-16 में अयोध्या छावनी के जगतगुरु आचार्य परमहंस जी महाराज के नेतृत्व में संतों ने आतंकी पन्नू का पोस्टर जलाया। उसके खिलाफ संतों ने जोरदार नारेबाजी की। स्वामी परमहंस जी महाराज बोले कि अगर आतंकी पन्नू महाकुंभ में दिखा तो उसे जिंदा जमीन में दबा देंगे।
पन्नू की धमकी के बाद महाकुंभ में अलर्ट
संगम की रेती पर आयोजित होने वाले महाकुंभ को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पिछले सप्ताह सुरक्षा का जिम्मा खुद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने ले लिया था। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि हर तरह की स्थिति में सभी सुरक्षा एजेंसियां तैयार हैं।



