Thursday, January 15, 2026
spot_img
HomePrayagrajमहाराष्ट्र बीएमसी चुनाव: महापौर गणेश केसरवानी को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव: महापौर गणेश केसरवानी को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

महाराष्ट्र में होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने महापौर गणेश केसरवानी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में महापौर गणेश केसरवानी मुंबई पहुंचे।

मुंबई आगमन के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी तथा शिवसेना (शिंदे गुट) के भांडुप विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर रणनीति और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

 

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, जनसमर्थन को और सुदृढ़ करने तथा विजय संकल्प के साथ चुनावी अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहते हुए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments