संगम नगरी में माघ मेले के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर रविवार को श्रद्धालुओं ने संगम तट पर आस्था की बयार बही। श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाकर पूजन-अर्चन कर दान-पुण्य भी किया।
संगम नगरी में माघ मेले के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर रविवार को श्रद्धालुओं ने संगम तट पर आस्था की बयार बही। श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाकर पूजन-अर्चन कर दान-पुण्य भी किया। इस दौरान मेला क्षेत्र हर-हर बम-बम के जयघोष गुंजायमान रहा। मेला प्रशासन का दावा है कि देर शाम तक सभी 24 घाटों पर 36 लाख से अधिक श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके थे। इसी के साथ 44 दिनों में माघ मेले में अभी तक 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। माघ मेले के अंतिम दिन रविवार को त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही त्रिवेणी संगम के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाते रहे। वहीं ग्रहों नक्षत्रों का अद्भुत संयोग ने महाशिवरात्रि के पर्व को कई गुना फलदाई बना दिया। ज्योतिषियों के मुताबिक इस दिन अन्न,वस्त्र और स्वर्ण दान का विशेष महत्व है।

माघ मेले के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि को लेकर मेला प्रशासन ने भी खास तैयारी की थी। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के भी आलाधिकारी ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे। माघ मेले में संगम नोज, दारागंज, दशाश्वमेध, अरैल, झूंसी, फाफामऊ समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालु स्नान करते रहे। माघ मेले में सुरक्षा के लिए जहां यूपी पुलिस, पीएसी और आरए फ को तैनात किया गया है।

एटीएस के कमांडो भी मेले में चप्पे पर नजर रख रहे हैं। मेले की सुरक्षा में 400 सीसीटीवी कैमरों से कराई जा रही है। इसमें डेढ़ सौ से ज्यादा एआई कैमरे भी लगाए गए हैं।

महाशिवरात्रि के इस छठवें और अंतिम स्नान पर्व के साथ ही माघ मेला 2026 का औपचारिक समापन भी हो जाएगा। श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए सभी तरह के प्रबंध किए गए। सभी अधिकारी भ्रमणशील रहे। – ऋषिराज, मेलाधिकारी
* अंतिम स्नान पर्व के बाद से मेला ड्यूटी पर आए पुुलिस कर्मियों की वापसी अधिकारियों के निर्देश पर क्रमश: की जाएगी। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। जल पुलिस के साथ विभिन्न सेक्टरों में अभी जरूरत के लिहाज से फोर्स मौजूद रहेगी। -नीरज पांडेय, एसपी माघ मेला

शिवालयों में भी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर शिवालयों में देवाधिदेव देव भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। इस वजह से शिवालयों में भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र के मनकामेश्वर, दशाश्वमेध, नागवासुकि, सोमेश्वरनाथ, गंगोली शिवाला, शिव कचहरी, तक्षक तीर्थ समेत अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोग जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन करते रहे। दुग्धाभिषेक, अभिषेक, शिवार्चन की होड़ लगी रही। वहीं शहर में हाटकेश्वर नाथ महादेव, मुक्तेश्वरनाथ महादेव, हौदेश्वरनाथ महादेव, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर, नई बस्ती स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिर में पूजन-अर्चन, प्रसाद वितरण किया गया।
Courtsyamarujala.com



