Wednesday, July 2, 2025
spot_img
HomeKumbhMahashivratri : महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, संगम...

Mahashivratri : महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, संगम से शिवालयों तक गूंजा हर-हर महादेव

संगम तट पर 45 दिनों से चल रहे महाकुंभ के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। संगम और गंगा यमुना में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में जाकर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं।

संगम तट पर 45 दिनों से चल रहे महाकुंभ के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। संगम और गंगा यमुना में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में जाकर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं। बाहर से आए श्रद्धालुओं में खासतौर पर महाकुंभ नगर में बने पौराणिक शिव मंदिरों में भगवान शिव की अराधना और जलाभिषेक की उत्सुकता देखी गई। मेला प्रशासन की ओर से भी मंदिरों में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

शिव मंदिरों में उमड़ा शिव भक्तों का जन सैलाब

भगवान विष्णु का उपासना क्षेत्र प्रयागराज शिव आराधना के महापर्व महाशिवरात्रि में शिवमय हो गया है। ब्रह्म मुहूर्त से ही शहर के सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। त्रिवेणी के तट पर चल रहे महाकुम्भ का आखिरी पुण्य स्नान करके श्रद्धालु निकट के शिव मंदिरों में पहुंच रहे हैं। सरस्वती घाट के निकट सिद्ध पीठ मनकामेश्वर में सुबह से लाखों लोग जलाभिषेक कर चुके हैं।

सृष्टि के प्रथम शिव मंदिर के रूप में पुराणों में उल्लेखित दारागंज के ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। मां गंगा में पवित्र स्नान कर शिव भक्त ब्रह्मेश्वर महादेव और शिवकुटी के कोटेश्वर महादेव मंदिर  में जलाभिषेक कर रहे हैं। अरैल के विभिन्न घाटों में स्नान कर शिव भक्त निकट के सोमेश्वर महादेव मंदिर में भोले भंडारी का जलाभिषेक कर रहे हैं। 

Crowd of devotees gathered in Shiva temples on Mahashivratri, Har-Har Mahadev echoed from Sangam
शिवालयों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती

महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व पर 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम के पावन जल में पुण्य स्नान का प्रशासन का अनुमान है। श्रद्धालुओं का यह जन सैलाब पवित्र नदियों में स्नान कर सीधे शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जा रहा है। इसे देखते हुए महा कुम्भ प्रशासन ने शिवालयों में भारी सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों में पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बल भी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालु पूरी व्यवस्था और सुगमता के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने अपने गंतव्य स्थलों के लिए रवाना हो रहे हैं।

Courtsyamarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments