भाजपा प्रयागराज महानगर के द्वारा निर्धारित हर घर तिरंगा अभियान की मंडलों कार्यशाला का आयोजन मुट्ठीगंज मंडल की दरियाबाद रोटरी क्लब पार्क, चौक मंडल की मंगल कार्यालय शहरारा बाग और प्रीतम नगर मंडल की हनुमान वाटिका में आयोजित की गई इस अवसर पर मंडल कार्यशाला की प्रमुख वक्ता पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी एवं प्रवक्ता राजेश केसरवानी, एवं अविनाश दुबे ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ अभियान नहीं बल्कि राष्ट्र का महोत्सव बन चुका है जो भारत की एकता को मजबूत करता है और दुनिया को अपनी एकता की पहचान दिखलाता है
बैठक में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े सभी कार्यक्रमों को मंडल के कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अतिरिक्त मंडलों की कार्यशाला 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी
मंडलों की कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गण परमानंद वर्मा ,सुमित वैश्य एवं दिग्विजय सिंह ने किया
इस अवसर संजय कुशवाहा,
सुधांशु त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल, सुनील केसरवानी, जितेन्द्र जायसवाल, मन मोहन मिश्रा, बचपन गुप्ता अनूप मिश्रा, माशू अब्बास नकवी, धीरज केसरवानी ,सौरभ शर्मा ,गुड्डू कनौजिया ,शिल्पी मालवीय ,रेनू चौरसिया , राजू दुबे, रोशनी अग्रवाल ,लता उपाध्याय, रचना श्रीवास्तव, बीना सारस्वत, रानी केसरवानी रत्नेश यादव ,राजेश केसरवानी विजय कुशवाहा ,मधुकर पांडे, विवेक वर्मा ,योगेश चौरसिया राज कुमार केसरवानी ,जूही सिंह, विकाश द्विवेदी ,शुभनान मालवीय कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



