Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajमंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ विष्णु यज्ञ तुलसी विवाह महोत्सव 

मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ विष्णु यज्ञ तुलसी विवाह महोत्सव 

प्रयागराज। तुलसी विवाह महोत्सव समिति प्रयागराज के तत्वाधान में विष्णु यज्ञ तुलसी विवाह महोत्सव का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष कृष्ण भगवान केसरवानी के नेतृत्व में मंगल कलश यात्रा के साथ निकालकर की गई । इस अवसर पर समिति के संस्थापक एवं संयोजक यज्ञाचार्य संतोषानंद महाराज जी ने पूर्ण विधि विधान के अनुसार बारादरी यमुना घाट पर मां यमुना जी की। पूजन अर्चन आरती कर गाजे बाजे के साथ मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ किया ।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि मंगल कलश यात्रा बारादरी यमुना घाट से होते हुए बलुआ घाट सत्ती चौरा,पंचमुखी मालवीय नगर से होते हुए कार्यक्रम स्थल बाबा तारा राम पीली संगत मालवीय नगर प्रयागराज में संपन्न हुई।

महोत्सव के अंतर्गत 7 नवंबर को मंडप वेदी पूजन प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक हवन सुबह 10:00 बजे से 12:00 तक एवं 11 नवंबर तक प्रतिदिन होगी और 12 नवंबर को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ तुलसी विवाह मांगलिक कार्यक्रम एवं भगवान शालिग्राम की बारात शोभा यात्रा निकाली जाएगी ।

कलश यात्रा में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र केसरवानी सत्या जायसवाल , राजेश केसरवानी,सारिका यादव, प्रीति रावत, गीता गुप्ता शेरनी, रानी केसरवानी,जूही जायसवाल, लता उपाध्याय, संगीता केसरवानी, कलावती, निशा अग्रहरि रचना श्रीवास्तव क्रांति यादव पार्वती वर्मा बिना सारस्वत ज्योति गुप्ता ,सविता मालवीय विजयलक्ष्मी जायसवाल, संतोषी अनीता गुप्ता मालती केसरवानी आदि सैकड़ो महिलाएं उपस्थिति रही।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments