प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ देशवासियों को भारत की सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक एकता और वैचारिक विशेषताओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है। यह कार्यक्रम न केवल देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को उजागर करता है, बल्कि नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा भी देता है।

मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री आम जनमानस की भावनाओं, लोक परंपराओं, नवाचारों और उपलब्धियों को साझा करते हैं, जिससे “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना सुदृढ़ होती है। यह कार्यक्रम भाषा, संस्कृति और परंपराओं की विविधता के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है और देश की वैचारिक शक्ति को मजबूती प्रदान करता है।
Anveshi India Bureau



