Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajमनोज गुप्ता के भजनों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध 

मनोज गुप्ता के भजनों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध 

प्रयागराज l गंगा अवतरण दिवस एवं गंगा दशहरा के पावन पर्व पर हरिहर आरती समिति द्वारा रामघाट पर चल रहे दस दिवसीय 25वें गंगा महोत्सव का आयोजन पूरे श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम के छठवें दिन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा प्रायोजित प्रख्यात भजन गायक मनोज गुप्ता के भजनों पर गंगा भक्त आह्लादित हो उठे।

उन्होंने गंगा तेरा पानी अमृत, राम नाम अति मीठा है कोई गा के देख ले, रामायण की चौपाइयां, किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए, गंगा हमारी कहे बात यह रोते-रोते, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, मेरे रघुवर प्यारे का दरबार बड़ा न्यारा है, अपने मन में सीताराम को बसा लो भक्तों आदि भजनों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर डाला। उनके साथ सह गायिका के रूप में लक्ष्मी गुप्ता ने भी कई भजनों से श्रोताओं को आह्लादित किया l सिंथेसाइजर पर अंबर गुप्ता, ढोलक पर राजा भट्ट, तबले पर आशुतोष गुप्ता तथा ऑक्टोपैड पर पवन भट्ट ने शानदार संगत से कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया l

गंगा महोत्सव के छठवें दिन

हरिहर गंगा आरती समिति के महासचिव अवधेश चंद्र गुप्ता ने उपस्थित गंगा भक्तों को स्वच्छता संकल्प अभियान के अंतर्गत सभी को गंगा स्वच्छ रहे इसके लिए प्रेरित किया।

समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र ‘बड़े बाबू’ द्वारा सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुशलता से डॉ. आभा मधुर श्रीवास्तव ने किया l

इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –

उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय एवं लाल जी यादव, नीरज बिना गोलू चाचा ,पंकज बिंद ,आशीष, विनोद पांडे, विशाल ढोलकिया, मनोज पांडे, पंडित रेनू मिश्रा, शैलेंद्र शुक्ला ,अजय अज्जू,

कोषाध्यक्ष संजय कुमार एवं दिव्यांश श्रीवास्तव,प्रबंधन मिठाई लाल अज्जू एवं संजय मेहरोत्रा,मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार मौर्य ‘चुन्नू बाबा’,सह-मीडिया प्रभारी विपुल मित्तल,तथा अन्य सम्माननीय सदस्यगण सम्मिलित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments