Friday, March 27, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रतापपुर के भावी विधायक दावेदार संतोष आर्मी के नेतृत्व में शहीद दिवस...

प्रतापपुर के भावी विधायक दावेदार संतोष आर्मी के नेतृत्व में शहीद दिवस समारोह, शिवपाल यादव की गरिमामयी उपस्थिति

प्रयागराज :: सैनिक प्रकोष्ठ, समाजवादी पार्टी उ.प्र.के तत्वावधान में सैनिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मई, देवकली, हनुमानगंज परिसर में आयोजित “शहीद दिवस समारोह” अनुशासन, गौरव और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत समन्वय के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस गौरवपूर्ण आयोजन का नेतृत्व पूर्व सैनिक, समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, सैनिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से भावी विधायक दावेदार संतोष यादव (आर्मी) द्वारा किया गया। उनके सुदृढ़ नेतृत्व और सैन्य अनुशासन ने कार्यक्रम को एक प्रेरणादायी राष्ट्रसेवा अभियान का स्वरूप प्रदान किया।

 

 

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। अति विशिष्ट अतिथियों में बासुदेव यादव (पूर्व एमएलसी), श्री प्रकाश रॉय (पूर्व मंत्री), धर्मराज पटेल (पूर्व सांसद), गीता शास्त्री (विधायक, सोरांव), हाकिमलाल बिन्द (विधायक, हंडिया), विजमा यादव (विधायक, प्रतापपुर) एवं मुजतबा सिद्दीकी (पूर्व विधायक) की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में अनिल यादव (जिलाध्यक्ष, सपा), योगेश यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष), दीनानाथ यादव (जिला उपाध्यक्ष, सपा), राम मिलन, शमशाद अहमद, निधि यादव (राष्ट्रीय प्रवक्ता, सपा), अमरनाथ मौर्य (पूर्व प्रत्याशी, लोकसभा फूलपुर), राजेश सरोज (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी) सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान आयोजक संतोष यादव (आर्मी) ने मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव को सत्ता के प्रतीक राज मुकुट एवं बल के प्रतीक गदा भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आत्मीय स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने शहीदों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीदों की वीरांगना पत्नियों के साहस को नमन किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें, क्योंकि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। साथ ही उन्होंने शिक्षा को जीवन का मूल आधार बताते हुए सभी से इस पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर शहीदों की वीरांगना पत्नियों का सम्मान अत्यंत भावपूर्ण एवं सैन्य परंपराओं के अनुरूप किया गया। पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा और उपस्थित जनसमूह ने वीर नारियों के त्याग एवं साहस को नमन किया।

विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा कि इस अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, पार्टी के कार्यकर्ता तथा प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। समारोह की गरिमा में सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार यादव, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र फौजी, इंद्रेश सिंह, विजय कुमार, रवीन्द्रनाथ पाल, संजय पटेल, धर्मराज पटेल एवं प्रयागराज से शिवबाबू यादव सहित हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को जनसमर्थन और ऊर्जा प्रदान की।

कार्यक्रम का संचालन गुलाम मुस्तफा एवं प्रियांशु विश्व शर्मा द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया।

इस आयोजन में सैनिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिवार के ममता रानी (प्रबंध सचिव), उत्तम यादव (प्रबंध निदेशक), डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. संजय सोनकर, डॉ. लालचंद्र, अदालती राम, आशीष कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद बिंद, डॉ. रत्नेश, डॉ. ऋचा यादव, सुरेंद्र यादव (पूर्व सैनिक), हरिश्चंद्र मेजर यादव, सभाजीत यादव सहित समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों की सक्रिय भूमिका रही।

अंततः यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति कृतज्ञता, राष्ट्र के प्रति समर्पण और सैन्य अनुशासन का सशक्त संदेश बनकर जनमानस के हृदय में अंकित हो गया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments