Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajमौत को भी महोत्सव बना देती है श्रीमद् भागवत कथा ( बटुक...

मौत को भी महोत्सव बना देती है श्रीमद् भागवत कथा ( बटुक जी महाराज)

श्री प्राचीन दधिकान्दो मेला कमेटी कृष्णा नगर त्रिवेणी मार्ग के द्वारा ज्ञान पुस्तकालय कीडगंज में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथा का रसपान कराते हुए पूज्य बटुक जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत मृत्यु को मंगलमय बनाने वाला अलौकिक ग्रंथ है जो मृत्यु को भी महोत्सव बना देता है एवं मानव जीवन के एकमात्र लक्ष्य भगवत प्राप्ति का सहज साधन है और कहा कि आचार्य शुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को भागवत कथा का श्रवण कराकर उनकी अकाल मृत्यु की भय को समाप्त कर दिया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज कि कथा में व्यास जी के द्वारा देवहूति ,कपिल संवाद, सती चरित्र, ध्रुव एवं जड़ भरत चरित्र की कथा का व्याख्यान किया गया।

इस अवसर महापौर गणेश केसरवानी, पदुम जायसवाल मनीष केसरवानी, कृष्णा साहू राजेश केसरवानी, अजय जायसवाल लल्लन जायसवाल अमरेश जायसवाल,विवेक अग्रवाल, प्रमोद मोदी, पार्षद मुकेश लारा, पार्षद रीतेश मिश्रा,हिमालय सोनकर, आदि सैकड़ों भक्तगणो ने कथा का श्रवण किया।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments